T20 World Cup 2026 में भारत के हाथों कितनी बार पिटा है पाकिस्तान? यहां देखें हेड-टू-हेड

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पाकिस्तान पर दबदबा देखने को मिला है. अभी तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान की आपस में भिड़ंत 8 बार हुई है.;

IND vs PAK

(Image Source:  X/ @CricPinch )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

T20 World Cup 2026, IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा. पाकिस्तान अभी तक इस टूर्नामेंट में 2 मैच खेल चुकी है और दोनों मैच में उसने जीत हासिल की है. वहीं टीम इंडिया ने अभी तक एक मैच खेला है, जिसमें सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने यूएसए को हराया था.

लंबे विवाद के बाद आखिरकार अब फैंस को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलने वाला है. जब-जब ये दोनों टीमें क्रिकेट मैदान पर भिड़ती है तो भारत और पाकिस्तान ही नहीं बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें मैच पर टिकी रहती हैं. हालांकि हर बार टीम इंडिया ने पाकिस्तान को धूल चटाई है.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक का हेड-टू-हेड

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पाकिस्तान पर दबदबा देखने को मिला है. अभी तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान की आपस में भिड़ंत 8 बार हुई है. जिसमें से टीम इंडिया ने 6 बार बाजी मारी है, जबकि पाकिस्तान ने 1 ही मैच में जीत हासिल की है. इसके अलावा 1 मैच टाई रहा था. पाकिस्तान ने ये एकमात्र जीत साल 2021 के वर्ल्ड कप में हासिल की थी. जिसमें टीम इंडिया को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

कैसा है T20I में दोनों टीमों का रिकॉर्ड?

इसके अलावा बात अगर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की करें तो यहां भी भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिलता है. अभी तक दोनों टीमों के बीच 16 टी20 इंटरनेशनल मैचच खेले गए हैं. जिसमें से भारतीय टीम ने 13 मैचों में जीत हासिल की है. जबकि पाकिस्तान को महज 3 मैचों में जीत मिली है.

कहां देख सकते हैं IND vs PAK मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे खेला जाएगा. इस मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉस्टार पर होगी.

Similar News