T20 WC 2026: कब, कहां और किस टीम के साथ होगा टीम इंडिया का सेमीफाइनल? जानें फ्री में कैसे देख पाएंगे मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के बाद सेमीफाइनल के लिए 4 टीमें पक्की हो चुकी हैं. बीतें दिन 2 मार्च को टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया.

T20 World Cup 2026 Semi Final

(Image Source:  X/ @BCCI )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

T20 World Cup 2026 Semi Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के बाद सेमीफाइनल के लिए 4 टीमें पक्की हो चुकी हैं. बीतें दिन 2 मार्च को टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया. टीम इंडिया से पहले साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी थी.

अब इन चारों टीमों की सेमीफाइनल में भिड़ंत देखने को मिलने वाली है. जैसे ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया तो फैंस के मन में सवाल उठने लगा कि अब भारत का सेमीफाइनल में मुकाबला कब, कहां और किस टीम के साथ होगा? अब इसको लेकर हम आपको जानकारी देने वाले हैं.

किस टीम के साथ होगा भारत का सेमीफाइनल?

सेमीफाइनल मैचों का शेड्यूल पहले से ही तय था. जिसमें ग्रुप-2 में पहले पायदान पर रहने वाली टीम का सामना ग्रुप-1 में दूसरे पायदान पर रहने वाली टीम से होगा. जबकि ग्रुप-1 में पहले पायदान पर रहने वाली टीम का मुकाबला ग्रुप-2 में दूसरे पायदान पर रहने वाली टीम के साथ होगा. वहीं टीम इंडिया ग्रुप-1 में दूसरे पायदान पर रही है तो अब सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम का सेमीफाइनल में सामना इंग्लैंड के साथ होने वाला है.

कहां खेला जाएगा मुकाबला?

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मुकाबला 5 मार्च को होना है. जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी.

कहां फ्री में देख सकते हैं मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी, लेकिन आप इस मैच को फ्री में आप डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं.

Similar News