IND vs PAK: टीम इंडिया की जीत के बाद वायरल हो गई सूर्यकुमार यादव की पोस्ट, जानें क्या है खास

T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान को हराने को बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर खास कैप्शन के साथ पोस्ट शेयर की. जो काफी वायरल हो रही है.;

IND vs PAK

(Image Source:  @BCCI )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

T20 World Cup 2025, IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. हालांकि मुकाबला रोमांचक हुआ नहीं क्योंकि टीम इंडिया ने एकतरफा मैच को अपने नाम किया और टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान को 8वीं बार भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा.

पाकिस्तान की हार के बाद उनके कप्तान और खिलाड़ियों का जमकर मजाक बन रहा है. वहीं टीम इंडिया ने जीत के साथ ही सुपर-8 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है. वहीं पाकिस्तान पर मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की जो देखते ही देखते वायरल हो गई.

क्या खास था सूर्यकुमार यादव की पोस्ट में?

टीम इंडिया ने इस मैच में पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी. जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की. अपनी पोस्ट में सूर्या ने लिखा 'हर-हर महादेव' दरअसल 15 फरवरी को शिवरात्रि थी और इसी दिन भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया.

जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की. वहीं सूर्यकुमार यादव की पोस्ट पर यूजर्स भी तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करके लिखा 'यादव के चौखट में दाखिल होने के बाद बड़े-बड़े बलवान अपना सिर झुका देते हैं.'

जीत के बाद क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

टीम इंडिया की जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा 'मुझे लगता है कि यह भारत के लिए है, हां, हमने वही क्रिकेट खेला जो हम खेलना चाहते थे। मैंने टॉस के समय भी यही कहा था. मुझे लगता है कि इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करना बेहतर विकल्प था और जिस तरह से ईशान ने बल्लेबाजी की और पिछले कुछ मैचों में और घरेलू सर्किट में भी, उन्होंने उसी तरह बल्लेबाजी की और टीम को आगे बढ़ाया. मुझे लगता है कि ईशान ने कुछ हटकर सोचा. 0 पर 1 विकेट गिरने के बाद, पावरप्ले में किसी को तो जिम्मेदारी लेनी ही थी और जिस तरह से उन्होंने वह जिम्मेदारी निभाई, मुझे लगता है कि वह कमाल था.'

Similar News