Begin typing your search...

बुमराह-हार्दिक के वार से ढहा पाकिस्तान, पावरप्ले बना मैच का असली टर्निंग प्वाइंट; 6 ओवर में ही भारत ने लिख दी जीत की कहानी

ICC Men's T20 World Cup 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर-8 में जगह बना ली. मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट पावरप्ले रहा.

बुमराह-हार्दिक के वार से ढहा पाकिस्तान, पावरप्ले बना मैच का असली टर्निंग प्वाइंट; 6 ओवर में ही भारत ने लिख दी जीत की कहानी
X
( Image Source:  BCCI/Jiohotstar )

T20 World CUp 2026 IND vs PAK Powerplay Analysis: टी-20 वर्ल्ड कप के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान पर 61 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने अपने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मैच का पासा पलट दिया. इसमें पावरप्ले का बड़ा योगदान रहा. भारत ने जहां पावरप्ले को अपने नाम किया, वहीं, पाकिस्तान की हार की नींव 1 से 6 ओवर के बीच ही रख दी गई.

बता दें कि पावर प्ले में जहां भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाए थे, वहीं पाकिस्तान ने महज 38 रन पर 4 विकेट गंवा दिए और बैकफुट पर आ गई. पावरप्ले ही दोनों टीमों के बीच टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ. आइए, जानते हैं कि दोनों टीमों के लिए कैसा रहा पावरप्ले...

भारत के लिए कैसा रहा पावरप्ले?

  • भारत ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट खो दिया. अभिषेक अपना खाता भी नहीं खोल पाए और सलमान अली आगा की गेंद पर आउट हो गए.
  • ईशान किशन और तिलक वर्मा ने इसके बाद कोई और झटका नहीं लगने दिया और स्कोर को 52 रन तक ले गए.
  • शाहीन अफरीदी के एक ओवर में 15 रन आए
  • अबरार अहमद के ओवर में ईशान किशन ने छक्का और चौका जड़ा.
  • छठे ओवर में भारत ने 11 रन बनाए.

पाकिस्तान के लिए कैसा रहा पावरप्ले का हाल (ओवर 1–6)

  • भारत की ओर से रखे गए 176 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही.
  • पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को 0 रन पर पवेलियन की राह दिखाई.
  • बुमराह ने दूसरे ओवर में सैम अयूब और सलमान आगा को आउट कर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया.
  • Axar Patel ने बाबर आज़म को सिर्फ 5 रन पर बोल्ड कर बड़ा झटका दिया.
  • Usman Khan ने कुछ अच्छे शॉट लगाकर पलटवार की कोशिश की, लेकिन दबाव कम नहीं हुआ.
  • इस तरह पावरप्ले में पाकिस्तान ने महज 38 रन पर 4 विकेट खो दिए.

पाकिस्तान की टीम ने कुल कितने रन बनाए?

पावरप्ले में गिरे विकेटों की ही असर हुआ कि पाकिस्तान की पूरी टीम महज 114 रन पर सिमट गई. उस्मान खान ने 44, शादाब खान ने 14, फहीम अशरफ ने 10 और शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23 रन बनाए. वहीं, सैम अयूब ने 6, सलमान आगा ने 4, बाबर आजम ने 5, मोहम्मद नवाज ने 4 और अबरार अहमद ने 0 रन बनाए. भारत की ओर से अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा को 1-1 विकेट मिला.

T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार

  • 84 रन बनाम वेस्टइंडीज, मीरपुर, 2014
  • 61 रन बनाम भारत, Colombo RPS, 2026 *
  • 48 रन बनाम इंग्लैंड, The Oval, 2009

T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का सबसे कम टोटल

  • 82 बनाम वेस्टइंडीज, मीरपुर 2014
  • 113/7 बनाम भारत, New York, 2024
  • 114 बनाम भारत, Colombo RPS, 2026 *
  • 123/7 बनाम श्रीलंका ,Colombo RPS, 2012

T20 वर्ल्ड कप में किसी विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा जीत

  • 8* भारत बनाम पाकिस्तान (एक सुपर ओवर में जीत)
  • 6 ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश
  • 6 पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
  • 6 श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज
  • 6 वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड
टी-20 वर्ल्‍ड कपपाकिस्तानक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख