22 मैच में बनाए 473 रन, फिर रहा अनसोल्ड; PSL खेल रहा ये खिलाड़ी अब IPL पर क्या बोला?
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज Rilee Rossouw ने PSL से तुलना करते हुए IPL को 'क्रिकेट से ज्यादा फिल्म जैसा' बताया. हालांकि, वे यह भूल गए कि उन्हें खराब प्रदर्शन के चलते आईपीएल 2025 और 2026 की नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा.
IPL पर Rilee Rossouw का बड़ा बयान
(Image Source: ANI )दक्षिण अफ्रीका के Rilee Rossouw ने पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) और इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) को लेकर एक विवादित बयान दिया है, जिसने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है. अफ्रीकी बल्लेबाज ने कहा कि IPL का माहौल PSL से काफी अलग है. IPL के पीछे बॉलीवुड का बड़ा प्रभाव है, जिससे यह 'क्रिकेट से ज्यादा एक फिल्म जैसा अनुभव" लगता है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दोनों लीग्स की अपनी-अपनी खूबियां और कमियां हैं.
यह बयान ऐसे समय आया है, जब Rossouw ने PSL में Quetta Gladiators की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए Rawalpindi के खिलाफ 61 रन की बड़ी जीत दिलाई. यह मुकाबला National Bank Stadium में खेला गया था, जहां Rossouw को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने 42 गेंद में 52 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 6 चौके शामिल रहे.
इस मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए. जवाब में रावलपिंडी की टीम 17.3 ओवर में सिर्फ 121 रन पर सिमट गई. गेंदबाजी में Saud Shakeel, Jahandad Khan और Usman Tariq ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.
Mohsin Naqvi ने क्या दावा किया था?
Rossouw का यह बयान Mohsin Naqvi के हालिया दावे के बाद आया है. Pakistan Cricket Board प्रमुख मोहसिन नकवी ने हाल ही में कहा था कि PSL दुनिया की नंबर-1 फ्रेंचाइजी लीग बनने की ओर बढ़ रही है. PCB बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में नकवी ने कहा था कि PSL निवेश के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है और आने वाले समय में यह दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग बन सकती है.
रॉसो का आईपीएल करियर कैसा रहा?
Rilee Rossouw का आईपीएल करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. उन्हें 2025 और 2026 की नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा. Rossouw ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) का प्रतिनिधित्व किया है.
- कुल मैच - 22
- कुल रन - 473
- औसत- 23.65
- स्ट्राइक रेट- 153.57
- उच्चतम स्कोर- 82* (बनाम पंजाब किंग्स, 2023)
- अर्धशतक- 2
IPL में अब क्यों नहीं खेल रहे Rossouw?
- नीलामी में अनसोल्ड (Unsold): Rossouw ने ₹2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ आईपीएल 2026 की नीलामी में अपना नाम दिया था, लेकिन खराब फॉर्म और विदेशी खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला.
- प्रदर्शन में निरंतरता की कमी: 2024 के सीजन में पंजाब किंग्स के लिए उन्होंने 8 मैचों में 211 रन बनाए थे, जो फ्रेंचाइजी को प्रभावित करने के लिए पर्याप्त नहीं थे, जिसके बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया.