Jos Buttler ने जड़ी खास 'सेंचुरी', T20 में पूरे किए 14000 रन; IPL में George Linde के नाम दर्ज हुई अनोखी उपलब्धि
Gujarat Titans के स्टार बल्लेबाज Jos Buttler ने LSG के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए टीम की जीत की नींव रखी. बटलर ने सिर्फ 37 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 60 रन की तेज पारी खेली और इस दौरान कई बड़ी उपलब्धियां भी अपने नाम दर्ज कर लीं.
IPL 2026 Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Match Highlights: गुजरात टाइटंस (GT) के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के खिलाफ 37 गेंद में 11 चौके लगाते हुए 60 रन की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने कई बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की.
बटलर के अलावा, कप्तान शुभमन गिल ने भी शानदार अर्धशतक बनाया. वे 40 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 1 छक्का और 6 चौके शामिल हैं. वहीं, साई सुदर्शन 14 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके शामिल हैं.
बटलर ने कौन सी उपलब्धि हासिल की?
बटलर ने अपने आईपीएल करियर का 26वां और टी-20 का100वां अर्धशतक लगाया. उनके नाम टी-20 में 8 शतक भी हैं. इसके साथ ही, बटलर ने 468 पारियों में 14 हजार टी-20 रन पूरे किए. वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी हैं.
14 हजार T20 रन बनाने के लिए ली गई पारी
- 423- क्रिस गेल
- 431- डेविड वार्नर
- 468- जोस बटलर
- 505- एलेक्स हेल्स
- 633- किरोन पोलार्ड
George Linde के नाम कौन-सी उपलब्धि दर्ज हुई?
George Linde ने इतिहास रच दिया है. वे अब सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलकर आईपीएल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इसी सीजन डेब्यू करने वाले डेविड पेन का रिकॉर्ड तोड़ा.
IPL डेब्यू के समय सबसे ज्यादा T20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी
- 250 George Linde
- 233 David Payne
- 227 Dawid Malan
IPL डेब्यू के समय सबसे ज्यादा T20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी
- 304 David Payne
- 232 Adil Rashid
- 218 George Linde
- 189 Jacob Duffy
LSG vs GT मैच का क्या नतीजा रहा?
GT ने LSG के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. लखनऊ ने 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए, जिसे गुजरात ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. वाशिंगटन सुंदर 21 और राहुल तेवतिया 10 रन बनाकर नाबाद रहे. साई सुदर्शन ने भी 15 रन बनाए. लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी, दिग्गवेश सिंह राठी और प्रिंस यादव ने 1-1 विकेट चटकाए.
इससे पहले, LSG की ओर से एडेन मार्करम ने 30, मिचेल मार्श ने 11, कप्तान ऋषभ पंत ने 18, आयुष बडोनी ने 9, निकोलस पूरन ने 19, अब्दुल समद और मुकुल चौधरी ने 18-18, जबकि जॉर्ज लिंडे ने 16 रन बनाए. वहीं, मोहम्मद शमी 12 और आवेश खान 4 रन बनाकर नाबाद रहे. GT की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 और अशोक शर्मा ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और कैगिसो रबाडा को 1-1 विकेट मिला.