PSL 2026: क्या साहिबजादा फरहान ने स्मिथ से लिया Babar Azam की बेइज्जती का बदला? यूजर्स के रिएक्शन वायरल

जबसे पीएसएल 2026 की शुरुआत हुई है कोई न कोई बवाल हर मैच में देखने को मिल रहा है. हाल ही में खेले गए मुल्तान सुल्तांस और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मैच में एकबार फिर से हल्का विवाद देखने को मिला, जिसने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा.

पीएसएल में विवाद

(Image Source:  X/ @was_abdd )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

PSL 2026: पाकिस्तान में इन दिनों पीएसएल का सीजन-11 खेला जा रहा है. जबसे पीएसएल 2026 की शुरुआत हुई है कोई न कोई बवाल हर मैच में देखने को मिल रहा है. हाल ही में खेले गए मुल्तान सुल्तांस और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मैच में एकबार फिर से हल्का विवाद देखने को मिला, जिसने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा.

मैच के दौरान जब मुल्तान सुल्तांस के सलामी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और साहिबजादा फरहान बल्लेबाजी कर रहे थे तो रन न लेने को लेकर ये विवाद देखने को मिला. जिसके बाद फैंस को बाबर आजम के साथ बिग बैस लीग में हुई वो घटना याद आ गई जब स्मिथ ने बाबर को रन लेने से मना कर दिया था और बाबर काफी नाराज दिखे थे.

मैदान पर क्या हुआ?

मैच के दौरान स्मिथ ने टॉम कुरेन की फुल लेंथ गेंद को मिडविकेट की तरफ हल्के से खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगकर उनके पैड पर चली गई और थोड़ी दूर तक लुढ़क गई. स्मिथ ने तेजी से एक रन लेने की कोशिश की, लेकिन फरहान ने तुरंत मना कर दिया. उन्होंने कहा कि गेंद पिच के बहुत करीब है और जोखिम अधिक है. स्मिथ इस निर्णय से थोड़े निराश हुए और फिर क्रीज पर लौट आए.

क्या फरहान ने स्मिथ से लिया बदला?

अब इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है कि साहिबजादा फरहान ने बाबर आजम की बेइज्जती का बदला ले लिया है. फैंस इसको लेकर तरह-तरह की पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. जहां तक मुल्तान सुल्तांस की बात है, स्मिथ और फरहान दोनों शानदार फॉर्म में हैं. टीम ने इस मामूली विवाद को मैदान पर रणनीति के हिस्से के रूप में देखा और सोशल मीडिया पर इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

कैसा रहा मैच का हाल?

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए थे. जिसमे कप्तान शकील के सबसे ज्यादा 56 रन शामिल रहे. इसके बाद मुल्तान सुल्तांस ने 167 रनों के लक्ष्य को 17.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. मुल्तान सुल्तांस की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली थी.

Similar News