RCB के विस्फोटक बल्लेबाज की पत्नी निकली हॉकी प्लेयर, कौन हैं Stephanie Kershaw?

हर कोई टिम डेविड की बल्लेबाजी का दीवाना हो गया. लेकिन क्या आप जानते हैं रियल लाइफ में टिम को किसने अपना दिवाना बनाया? जी हां हम बात कर रहें है टिम डेविड की हॉकी स्टार पत्नी की.

Stephanie Kershaw

(Image Source:  X/ @stephkersh )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On : 7 April 2026 9:02 AM IST

IPL 2026: आईपीएल 2026 में अब एक ही नाम की चर्चा हो रही है वो है टिम डेविड. 5 अप्रैल को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने जिस तरह से चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की पिटाई की वो फैंस भुला नहीं पा रहे हैं. सीएसके के खिलाफ महज 25 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की पारी खेलकर टिम डेविड ने सनसनी मचा दी.

हर कोई टिम डेविड की बल्लेबाजी का दीवाना हो गया. लेकिन क्या आप जानते हैं रियल लाइफ में टिम को किसने अपना दिवाना बनाया? जी हां हम बात कर रहें है टिम डेविड की हॉकी स्टार पत्नी की. उनकी पत्नी को लेकर लोगों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है.

कौन हैं टिम डेविड की पत्नी?

टिम डेविड की पत्नी Stephanie Kershaw हैं, जो ऑस्ट्रेलिया की इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी हैं. वह न सिर्फ अपने खेल के लिए जानी जाती हैं, बल्कि वैश्विक मंच पर देश का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं. स्टेफनी केरशॉ ऑस्ट्रेलिया की महिला हॉकी टीम, हॉकीरूज की अहम सदस्य हैं. उन्होंने ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. मैदान पर उनकी फिटनेस, रणनीति और मिडफील्ड में पकड़ उन्हें टीम का भरोसेमंद खिलाड़ी बनाती है.

कैसे मिली अलग पहचान?

स्टेफनी केरशॉ Tokyo 2020 Olympics में ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा थीं. इस बड़े मंच पर खेलने के बाद उन्होंने इंटरनेशनल हॉकी में अपनी अलग पहचान बनाई और वह टीम की प्रमुख मिडफील्डर्स में शामिल हो गईं. स्टेफनी केरशॉ ने अपनी मेहनत और प्रदर्शन के दम पर खुद को एक सफल एथलीट के रूप में स्थापित किया है. वह सिर्फ टिम डेविड की पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि अपनी अलग उपलब्धियों के लिए जानी जाती हैं और खेल जगत में उनका सम्मानित स्थान है.

कब हुई थी दोनों की शादी?

18 जुलाई साल 2023 में टिम डेविड और स्टेफनी केरशॉ ने एक-दूसरे से शादी कर ली थी. इस शादी में उनके कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे. दोनों की मुलाकात पर्थ में हुई थी.

Similar News