कौन हैं Aditi Hundia, जिनके प्यार में क्लीन बोल्ड हुए ईशान किशन? जल्द ही करने वाले हैं शादी- IPL से शुरू हुई 'लव स्टोरी'

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन और मॉडल अदिति हुंडिया के रिलेशनशिप पर मुहर लग गई है. दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधन सकते हैं.;

( Image Source:  instagram.com/aditihundia/X )
Edited By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 16 Feb 2026 8:00 AM IST

Ishan Kishan Aditi Hundia Relationship Confirm: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ईशान किशन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं. खबर है कि उनका रिश्ता मॉडल और ब्यूटी क्वीन अदिति हुंडिया के साथ अब लगभग कन्फर्म माना जा रहा है. लंबे समय से दोनों के डेट करने की चर्चा चल रही थी, लेकिन अब इनके रिश्ते को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं.

अदिति हुंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन के अर्धशतक लगाने के बाद इंस्टाग्राम पर दिल की इमोजी के साथ स्टोरी भी लगाई है. इससे यह साबित होता है कि वह किशन के हर मैच को देखती हैं. 

अदिति हुंडिया की इंस्टाग्राम स्टोरी

 

कौन हैं अदिति हुंडिया?

अदिति हुंडिया जयपुर की रहने वाली हैं और 2017 की मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने 2018 में मिस सुप्रानेशनल इंडिया का खिताब भी जीता था. मॉडलिंग की दुनिया में उनकी अच्छी पहचान है और सोशल मीडिया पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है.

Aditi Hundia (Credit- instagram/aditihundia)

 

कब से अदिति के साथ रिलेशनशिप में हैं किशन?

ईशान और अदिति को कई बार साथ देखा गया है. आईपीएल मैचों के दौरान अदिति स्टेडियम में ईशान को चीयर करती नजर आई थीं, जिसके बाद दोनों के रिश्ते की खबरें सामने आईं. बताया जाता है कि 2019 से ही दोनों करीब हैं. हालांकि उन्होंने कभी खुलकर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की.

 

Aditi Hundia (Credit- instagram/aditihundia)

कब होगी शादी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब दोनों परिवार भी इस रिश्ते से खुश हैं. शादी को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है. हालांकि, शादी की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल फैंस इस जोड़ी को लेकर काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर इन्हें ‘पावर कपल’ कह रहे हैं.

Aditi Hundia (Credit- instagram/aditihundia)

 

पाकिस्तान के खिलाफ 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने ईशान किशन

ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंद में 77 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 10 चौके शामिल रहे. उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. किशन की यह पारी मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई और भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 61 रनों की विशाल जीत दर्ज कर टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया. 

Similar News