IPL 2026: 3 मैच, लगातार 3 जीत; क्या है Rajasthan Royals के खिलाड़ियों का मूल मंत्र, कैसे इस बार अलग दिख रही टीम?
आईपीएल 2026 में इस बार राजस्थान रॉयल्स काफी अलग दिख रही है. रियान पराग पहली बार टीम के फुलटाइम कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में टीम लगातार जीतकर आगे बढ़ रही है. इस सीजन अभी तक राजस्थान ने 3 मैच खेले हैं और तीनों मैच जीतकर टीम पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है.
Rajasthan Royals
(Image Source: X/ @IPL )IPL 2026: आईपीएल 2026 में इस बार राजस्थान रॉयल्स काफी अलग दिख रही है. रियान पराग पहली बार टीम के फुलटाइम कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में टीम लगातार जीतकर आगे बढ़ रही है. इस सीजन अभी तक राजस्थान ने 3 मैच खेले हैं और तीनों मैच जीतकर टीम पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है. राजस्थान रॉयल्स ने अपना तीसरा मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला.
इस मैच में पहले वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी याजसवाल ने बल्लेबाजी में गदर काटा. उसके बाद गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर से लेकर संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई ने कमाल की गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिक निभाई. वहीं मैच के बाद कप्तान रियान पराग ने बताया कि इस बार उनके खिलाड़ियों का क्या योजना है?
मैच के बाद क्या बोले रियान पराग?
जब मैच के बाद रियान पराग से पूछा गया कि आप टीम को कैसे देख रहे हैं? तो उन्होंने कहा "मैं हमेशा से इस टीम को बहुत मजबूत टीम मानता आया हूं. नीलामी के समय भी, मुझे पता था कि हम एक मजबूत टीम हैं क्योंकि हमारे पास एक मजबूत कोर ग्रुप है और वे बहुत युवा भी हैं. बाहर के लोगों को हम पर भरोसा नहीं था, लेकिन उम्मीद है कि हम हालात बदल सकते हैं और इसी तरह प्रदर्शन करते रह सकते हैं."
बल्लेबाजी-गेंदबाजी और सलामी जोड़ी पर क्या बोले?
रियान पराग ने बताया "जोफ्रा का संदेश है कि बस मैदान पर जाओ और जितनी तेज गेंदबाजी कर सकते हो करो, नंद्रे का भी यही कहना है. अपने अच्छे दिनों में, वे तेज, घातक और बहुत नियंत्रित होते हैं. इसलिए मुझे लगता है कि जो गेंदबाज 145-150 की गति से गेंदबाजी करता है, उसका इतना नियंत्रण होना वाकई कमाल है और वैभव और जायसवाल के बारे में तो मेरे पास कहने के लिए शब्द ही नहीं हैं. इस आईपीएल में सलामी जोड़ियों में वे नंबर एक हैं."
कैसा रहा RR vs MI मैच का हाल?
बारिश से प्रभावित ये मैच 11-11 ओवर का खेला गया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 150 रन बनाए थे. राजस्थान की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 77, वैभव ने 39 और कप्तान रियान पराग ने 20 रनों की पारी खेली थी.
151 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 11 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना पाई थी. मुंबई की तरफ से नमन धीर और रदरफोर्ड ने 25-25 रनों की पारी खेली थी. वहीं राजस्थान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने 2-2-2 विकेट चटकाए थे.