David Warner Arrest: डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, इस मामले में हुआ एक्शन, PSL को बड़ा झटका

David Warner ऑस्ट्रेलिया में ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में कार्रवाई के बाद चर्चा में हैं. इस घटना का असर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) पर भी पड़ सकता है, जहां उनकी अवेलेबिलिटी को लेकर अब सवाल खड़े हो गए हैं.

David Warner Arrest

(Image Source:  ANI )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 7 April 2026 7:09 PM IST

डेविड वॉर्नर एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि कानूनी मामला है. ऑस्ट्रेलिया में कथित तौर पर ड्रिंक एंड ड्राइव केस में उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया. इस घटना ने क्रिकेट फैंस और खेल जगत को चौंका दिया है.

इस मामले का असर Pakistan Super League (PSL) पर भी पड़ सकता है, जहां वॉर्नर की मौजूदगी टीम के लिए अहम मानी जाती है, तो ऐसे में जानते हैं कि क्या वह यह मैच खेल पाएंगे या नहीं?

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना सिडनी के मारूब्रा इलाके में हुई, जहां पुलिस रैंडम ब्रेथ टेस्टिंग कर रही थी. बताया गया कि वॉर्नर ने चेकिंग पॉइंट से पहले ही अपनी गाड़ी रोक दी, जिससे पुलिस को शक हुआ. जांच के दौरान जब उनका अल्कोहल टेस्ट किया गया, तो वह तय सीमा से करीब दोगुना निकला. इसके बाद उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनका ब्लड अल्कोहल लेवल 0.1 रिकॉर्ड किया गया.

आगे क्या होगी कार्रवाई?

पुलिस ने इस मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और वॉर्नर को मई में कोर्ट में पेश होना होगा. फिलहाल यह मामला जांच के अधीन है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के सख्त ड्रिंक एंड ड्राइव कानूनों को देखते हुए उनके लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

PSL पर क्या पड़ेगा असर?

हालांकि इस घटना के बाद भी वॉर्नर PSL में खेलने के लिए लौट चुके हैं, लेकिन कोर्ट में पेशी और संभावित कानूनी कार्रवाई उनकी उपलब्धता को प्रभावित कर सकती है. इससे उनकी टीम और लीग दोनों को झटका लग सकता है, क्योंकि वॉर्नर जैसे अनुभवी खिलाड़ी की भूमिका बेहद अहम होती है.

करियर और रिटायरमेंट के बाद का सफर

वॉर्नर ने 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और अब वह टी20 लीग्स और मीडिया से जुड़े कामों पर फोकस कर रहे हैं. हालांकि इस तरह की घटनाएं उनके करियर की छवि पर असर डाल सकती हैं.

Similar News