IPL 2026: Rajasthan Royals की जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी की पोस्ट वायरल, 4 शब्द लिखकर जीत लिया दिल

मैच में जिस तरह से वैभव सूर्यवंशी ने MI के गेंदबाजों की पिटाई की, हर तरफ उसकी चर्चा हो रही है. हर मैच में फैंस 15 साल के वैभव की विस्फोटक बल्लेबाजी देखने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी

(Image Source:  Instagram/vaibhav_sooryavanshi09 )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. इस मैच में जिस तरह से वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की पिटाई की, हर तरफ उसकी चर्चा हो रही है. हर मैच में फैंस 15 साल के वैभव की विस्फोटक बल्लेबाजी देखने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ वैभव ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपनी पारी की शुरुआत की थी. ये देखर हर कोई हैरान रह गया. वहीं इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर 4 शब्दों वाली पोस्ट शेयर की जो देखते ही देखते वायरल हो गई.

क्या थे वैभव के वे 4 शब्द?

मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों पर धमाकेदार अंदाज में 39 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 5 छक्के और 1 चौका निकला था. मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई के सामने जीत के लिए 151 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 123 रन ही बना पाई थी. वहीं मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर 4 शब्दों वाली पोस्ट शेयर की. उन्होंने मैच के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की. इस पोस्ट के कैप्शन में वैभव ने लिखा कि 'सपोर्ट के लिए शुक्रिया."

जिस तरह से आईपीएल में इस 15 साल के खिलाड़ी को फैंस का प्यार और सपोर्ट मिल रहा है उसको लेकर वैभव ने धन्यवाद किया है. उनकी इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे है. अभी तक इस पोस्ट को 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. बता दें सोशल मीडिया पर भी अब वैभव की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है. उनके इस्टाग्राम पर 3.2 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं ज लगातार बढ़ रहे हैं.

3 मैचों में कितने बनाए रन?

वैभव के लिए अभी तक ये सीजन कमाल का रहा है. अभी तक खेले गए तीन मैचों में ये खिलाड़ी 122 रन बना चुका है, जिसमें 52, 31 और 39 रनों की पारियां शामिल हैं. अभी वैभव को काफी मैच खेलने हैं और फैंस चाहेंगे कि हर मैच में वे इस तरह से ही ताबड़तोड़ पारी खेलकर उनका मनोरंजन करें. 

Similar News