RCB vs SRH: ओपनिंग मैच में इन 4 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, चंद गेंदों में तय करते हैं मैच का रिजल्ट

28 मार्च से IPL का 19वां सीजन यानी आईपीएल 2026 शुरू हो रहा है. पहले ही दिन ओपनिंग मुकाबला में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी.

आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच (फाइल फोटो)

(Image Source:  X/ @CricCrazyJohns )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन यानी आईपीएल 2026 शुरू हो रहा है. पहले ही दिन ओपनिंग मुकाबला धमाकेदार होने की पूरी उम्मीद है, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी.

चिन्नास्वामी स्टेडियम, जिसे बल्लेबाजों का स्वर्ग कहा जाता है उसमें होने वाला यह मुकाबला फैंस के लिए हाई-वोल्टेज मुकाबले का वादा करता है. पिछले सीजन के आंकड़े बताते हैं कि जब भी ये दोनों टीमें भिड़ी हैं, रन की बारिश हुई है और चौकों-छक्कों का शानदार नजारा देखने को मिला.

पिछले सीजन कैसा रहा RCB vs SRH मैच?

पिछले सीजन में जब RCB और SRH आमने-सामने आई थीं, तो सनराइजर्स हैदराबाद ने 231 रन बनाए थे. उस मैच में ईशान किशन ने 48 गेंदों में नाबाद 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. आरसीबी उस मैच को 42 रन से हार गई थी. फैंस को उम्मीद है कि आज शाम 7:30 बजे से होने वाले इस मुकाबले में भी इसी तरह चौके-छक्कों की झड़ी लगेगी. छोटी बाउंड्री और पिच की बल्लेबाजी अनुकूलता इस मुकाबले को और रोमांचक बनाती है.

क्या होगी कप्तानों की चुनौती?

डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार जीत के साथ सीजन का आगाज करना चाहेंगे. वहीं पहली बार कप्तान बने ईशान किशन के सामने अपनी टीम को सही दिशा में ले जाने की चुनौती है. आरसीबी के पास विराट कोहली, फिल सॉल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और जितेश शर्मा जैसे फिनिशर हैं. हैदराबाद की टीम में ओपनिंग जोड़ी के रूप में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड शामिल हैं, जो पावरप्ले में स्कोर तेजी से बनाने में माहिर हैं.

किन 4 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें?

इस मुकाबले में सबसे अधिक ध्यान दोनों टीमों के तूफानी ओपनरों पर रहेगा. आरसीबी के लिए विराट कोहली और फिल सॉल्ट मैदान में उतरेंगे, जिन्होंने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को 18 साल में पहला खिताब दिलाया. कोहली ने 15 मैचों में 657 रन बनाए, जबकि सॉल्ट ने 13 मैचों में 403 रन किए बनाए थे.

वहीं, हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड टी20 की दुनिया के टॉप बल्लेबाज माने जाते हैं. पिछले सीजन अभिषेक ने 14 मैचों में 439 रन बनाए थे, जबकि हेड ने 13 मैचों में 374 रन बनाए थे. अगर ये दोनों ओपनर पावरप्ले में टिक गए तो स्कोर 80 से 100 रनों तक पहुंच सकता है.

Similar News