KKR vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे Sunil Narine और Varun Chakaravarthy? रहाणे ने किया खुलासा, जानें प्लेइंग 11

KKR ने PBKS के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. इस मैच में सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती नहीं खेल रहे हैं, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इसकी वजह का खुलासा किया है.

KKR को बड़ा झटका, सुनील नरेन-वरुण चक्रवर्ती बाहर

(Image Source:  IPL )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 6 April 2026 7:50 PM IST

KKR vs PBKS Match: IPL 2026 में पहली जीत की तलाश में उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि पिच सूखी है और बल्लेबाजी के लिए अच्छी लग रही है, इसलिए टीम पहले बड़ा स्कोर बनाना चाहती है..

KKR को इस मैच में बड़ा झटका लगा है. टीम के दोनों मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती प्लेइंग XI में शामिल नहीं हैं.


क्यों नहीं खेल रहे वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन?

रहाणे ने बताया कि वरुण चक्रवर्ती पिछले मैच में कैच लेते समय चोटिल हो गए थे, जबकि नरेन भी इस मुकाबले में उपलब्ध नहीं हैं. उनकी जगह रोवमैन पॉवेल और नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया गया है.


क्या पंजाब किंग्स ने कोई बदलाव किया? 

दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने बिना बदलाव के मैदान में उतरने का फैसला किया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम संयोजन से संतुष्ट है और वही प्लेइंग XI बरकरार रखी गई है. उन्होंने यह भी बताया कि कोच रिकी पोंटिंग खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आजादी देते हैं, जिससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है।


KKR लगातार दो मैच हार चुकी है और इस मुकाबले में टीम की नजर सीजन की पहली जीत पर है. वहीं पंजाब किंग्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी.

KKR की प्लेइंग 11

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह. अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोरा और कार्तिक त्यागी.

इम्पैक्ट सबस्टीट्यूट: ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी और सौरभ दुबे.

PBKS की प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, विजय कुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

इम्पैक्ट सबस्टीट्यूट- प्रियांश आर्य, सुयांश शेडगे, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे और हरप्रीत बरार.

Similar News