KKR vs PBKS: बारिश ने बिगाड़ा मजा, कोलकाता और पंजाब का मैच हुआ रद्द; दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक
KKR vs PBKS के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, ऐसे में दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा.
बारिश के कारण रद्द हुआ KKR और PBKS का मैच
(Image Source: IPL )KKR vs PBKS: कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. टीम का स्कोर 3.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन था, तभी बारिश हो गई और मैच को रद्द करना पड़ा. ऐसे में दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा.
पंजाब किंग्स 3 मैचों में 2 जीत के साथ 5 अंक लेकर टॉप पर काबिज हो गई है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 1 अंक के साथ आठवें नंबर पर पहुंच गई है.
कैसी रही केकेआर की बल्लेबाजी?
मैच में केकेआर की बल्लेबाजी फ्लॉप रही. फिन एलन दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर जेवियर बार्टलेट की गेंद पर प्रभसिमरन सिंह को कैच थमा बैठे. उन्होंने 7 गेंद में 1 चौके की मदद से 6 रन बनाए. वहीं, कैमरन ग्रीन भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 2 गेंद में 4 रन बनाकर बार्टलेट का उसी ओवर में दूसरा शिकार बने. कप्तान अजिंक्य रहाणे 8 और अंगकृष रघुवंशी 7 रन बनाकर नाबाद रहे.
पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने 2 ओवर में 16 रन दिए. वहीं, जेवियर बार्टलेट ने 1.4 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट लिए.
KKR की प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे, फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोरा और कार्तिक त्यागी.
PBKS की प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, विजय कुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.