जब 1 रन से CSK को हराकर Mumbai Indians बनी थी IPL चैंपियन, बुमराह-मलिंगा ने पलटा गेम; पढ़ें आखिरी 12 गेंद का रोमांच

12 मई 2019 को IPL का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें मुंबई ने महज 1 रन से जीत हासिल की. जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा की अंतिम ओवर की शानदार गेंदबाजी ने चेन्नई की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 24 March 2026 7:00 AM IST

IPL 2019 CSK Vs MI Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के इतिहास में एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले खेले गए, लेकिन 12 मई 2019 को हैदराबाद में जो मैच खेला गया, वह इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को महज 1 रन से हराकर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम चैंपियन बनी थी. मुंबई ने 149 रन बनाए थे, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 148 रन ही बना सकी.

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. किरोन पोलार्ड के 41 रन के अलावा, कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका. ऐसा लग रहा था कि मैंच आसानी से धोनी की टीम जीत लेगी, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेरते हुए मुंबई को अविश्वसनीय और अकल्पनीय जीत दिला दी.

 

मैच में बुमराह ने बेहद शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए. उनके अलावा, राहुल चाहर ने 4 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि हार्दिक पांड्या के एक ओवर में 3 रन आए. इसके अलावा, बाकी गेंदबाज काफी महंगे साबित रहे. Lasith Malinga ने 4 ओवर में 49 रन, Krunal Pandya ने 3 ओवर में 39 रन और Mitchell McClenaghan ने 4 ओवर में 24 रन दिए.

 

Lasith Malinga (Credit- BCCI) 

CSK vs MI Final Match 2019 Highlights

  • मुंबई को 45 रन पर पहला झटका लगा. क्विंटन डी कॉक 29 रन बनाकर आउट हुए.
  • इसके बाद रोहित शर्मा भी ज्यादा देर तक तक क्रीज पर नहीं टिक पाए. 45 रन के स्कोर पर वे भी चलते बने. उन्होंने 15 रन बनाए.
  • इस तरह MI ने पावरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 45 रन बनाए.
  • मुंबई के स्कोर में 37 रन और जुड़े थे कि सूर्यकुमार यादव भी पवेलियन लौट गए. 82 रन के स्कोर पर वे तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए. उन्होंने 15 रन बनाए.
  • क्रुणाल पांड्या भी महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उस समय टीम का स्कोर 89 रन था.
  • ईशान किशन ने 23 रन बनाए. वे 101 रन के स्कोर पर पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए,
  • हार्दिक पांड्या ने 16 रन बनाए. वे 140 रन के स्कोर पर छठे विकेट के रूप में आउट हुए.
  • राहुल चाहर 140 रन के स्कोर पर सातवें विकेट के रूप में आउट हुए. वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए.
  • Mitchell McClenaghan भी बिना खाता खोले रन आउट हो गए. उस समय टीम का स्कोर पर 141 रन था.
  • Kieron Pollard ने 25 गेंद में नाबाद 41 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 3 चौके लगाए.
  • मुंबई ने 6.6 ओवर में 50 रन और 14.1 ओवर में 100 रन पूरे किए. इस तरह टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए.
  • CSK की ओर से दीपक चाहर ने 3, जबकि शार्दुल ठाकुर और इमरान ताहिर ने 2-2 विकेट लिए.
  • मुंबई की तरफ से रखे गए 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने शानदार शुरुआत की. पावरप्ले में ही टीम ने 50 रन पूरे कर लिए.
  • CKS का स्कोर 6 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 53 रन बनाए. फाफ डू प्लेसिस 26 रन बनाकर आउट हुए.
  • टीम को 70 रन के स्कोर पर सुरेश रैना के रूप में दूसरा और 73 रन के स्कोर पर अंबाती रायुडू के रूप में चौथा झटका लगा. रैना ने 8 और रायुडू ने 1 रन बनाए.
  • चेन्नई को 82 रन के स्कोर पर बड़ा झटका लगा. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2 रन बनाकर रन आउट हुए.
  • इसके बाद पांचवें विकेट के रूप में ड्वेन ब्रावो आउट हुए. उन्होंने 15 रन बनाए.
  • शेन वाटसन ने इस दौरान शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने एक छोर संभालते हुए 59 गेंद में 80 रन की तूफानी पारी खेली. वे छठे विकेट के रूप में 146 रन के स्कोर पर रन आउट हुए.
  • शार्दुल ठाकुर को पारी की अंतिम गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर मलिंगा ने मुंबई को 1 रन से जीत दिला दी.
  • मैच के बाद इमरान ताहिर को पर्पल कैप और डेविड वार्नर को ऑरेंज कैप से सम्मानित किया गया. वहीं, बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच सम्मानित किया गया.

आखिरी दो ओवर में कैसे पलटा गेम? अंतिम 12 गेंदों का रोमांच

18वें ओवर में 20 रन आए तो ऐसा लगा कि मैच अब CSK के पाले में है, क्योंकि टीम को 12 गेंद में जीत के लिए महज 18 रन ही चाहिए था... लेकिन बुमराह और मलिंगा ने शानदार गेंदबाजी कर चेन्नई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. बुमराह ने 19वें ओवर में 9 रन, जबकि मलिंगा ने अंतिम ओवर में सिर्फ 7 रन दिए.

जसप्रीत बुमराह (19वां ओवर)

  • पहली गेंद - वाटसन ने 1 रन लिया
  • दूसरी गेंद- ड्वेन ब्रावो आउट
  • तीसरी गेंद -जडेजा ने 2 रन लिया
  • चौथी गेंद- 0 रन
  • पांचवीं गेंद- जडेजा ने 2 रन लिया
  • छठी गेंद- 4 रन (लेग बाई)

लसिथ मलिंगा (20वां ओवर)

  • पहली गेंद - वाटसन ने 1 रन लिया
  • दूसरी गेंद- जडेजा ने 1 रन लिया
  • तीसरी गेंद - वाटसन ने 2 रन लिया
  • चौथी गेंद- 1 रन, वाटसन रन आउट
  • पांचवीं गेंद- शार्दुल ठाकुर ने 2 रन लिया
  • छठी गेंद- ठाकुर आउट

मुंबई की जीत पर क्या बोले रोहित शर्मा?

मुंबई इंडियंस की जीत के बाद रोहित शर्मा 20 करोड़ रुपये की विजेता राशि प्राप्त करते हुए बेहद खुश नजर आए. उन्होंने कहा, "हमने अच्छा क्रिकेट खेला और टॉप-2 में क्वालीफाई करना खुशी की बात है. टूर्नामेंट की शुरुआत में हमने इसे दो हिस्सों में बाँटने का प्लान किया था, लेकिन पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ का क्रेडिट जाता है. हमारे गेंदबाजों ने हर चरण में हाथ उठाकर टीम को मैच में वापस लाया. हर गेंदबाज ने मौका मिलते ही खुद को साबित किया. हमने अपनी क्षमता और स्किल्स पर भरोसा किया, और शायद इसी वजह से हमें सफलता मिली."

 

Jasprit Bumrah (Credit- BCCI)

मलिंगा पर रोहित शर्मा ने कहा, "चैंपियंस हमेशा ऐसा करते हैं. मैंने उन पर भरोसा किया और उन्होंने भी खुद पर भरोसा किया. 20वें ओवर में हार्दिक को इस्तेमाल करने की बजाय हमने मलिंगा को चुना, क्योंकि उन्होंने पहले कई बार इसे संभाला है. हर मैच से मैं सीख रहा हूं, लेकिन कप्तान केवल टीम का प्रतिनिधि होता है. असली मेहनत खिलाड़ी करते हैं."

महेंद्र सिंह धोनी क्या बोले?

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 12.50 करोड़ रुपये की उपविजेता राशि लेने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा, "टीम ने इस सीजन अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन हमें खुद पर ध्यान देना होगा. मिडिल ऑर्डर कभी-कभी क्लिक नहीं कर पाया. आज के मैच में भी हमें थोड़ी बेहतर कोशिश करनी चाहिए थी. यह एक मज़ेदार मैच था, हम trophy पास कर रहे थे, लेकिन कम गलतियां करने वाली टीम विजेता बनी."

 

महेंद्र सिंह धोनी (क्रेडिट-BCCI)

धोनी ने कहा, "हमारे गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, विकेट समय पर हासिल किए. बल्लेबाजी में कुछ लोग योगदान देते रहे. अगली बार और अधिक स्थिरता के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी. अभी यह कहना जल्दी है कि अगले साल क्या प्लान है. पहला फोकस वर्ल्ड कप पर होगा, उसके बाद CSK की तैयारी करेंगे. बल्लेबाजों को बेहतर करना होगा, उम्मीद है अगले साल फिर मिलेंगे." 

Similar News