सूर्या ने इस पाकिस्तानी गेंदबाज को बताया 'आउट ऑफ सिलेबस', हैंडशेक और अभिषेक शर्मा पर पाक कप्तान के बयान पर क्या बोले?

भारत-पाकिस्तान टी20 मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने उस्मान तारिक की गेंदबाजी को 'आउट ऑफ सिलेबस' चुनौती बताया और खास तैयारी की बात कही. वहीं, दूसरी ओर सलमान आगा ने कहा कि खेल भावना सबसे अहम है. जीत अच्छी क्रिकेट से तय होगी.;

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा

By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 14 Feb 2026 8:08 PM IST

India vs Pakistan t20 world cup 2026 match: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारत-पाकिस्तान टी-20 मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम बातें कही हैं. ICC Men's T20 World Cup के इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक को लेकर कहा कि कभी-कभी एग्जाम में आउट ऑफ सिलेबस सवाल आ जाता है. इसलिए हम इसे इग्नोर नहीं कर सकते. इससे निपटने के लिए, आपको कुछ ट्राई करना होगा. आपको अपना तरीका अपनाना होगा, और हम इसी तरह कोशिश करते हैं.

सूर्या ने कहा कि उस्मान तारिक का एक्शन और गेंदबाजी अलग है. हम सरेंडर नहीं कर सकते हैं, इसलिए हमारी टीम ऐसे गेंदबाजों के खिलाफ खास अभ्यास कर रही है ताकि मैच में बेहतर तरीके से उनका सामना किया जा सके.

हैंडशेक विवाद पर क्या बोले भारतीय कप्तान?

हैंडशेक विवाद पर भी भारतीय कप्तान ने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि अभी 24 घंटे इंतजार कीजिए. टीम यहां सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलने आई है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अच्छा खेलेंगे, अच्छा खाना खाएंगे और आराम करेंगे, बाकी फैसला मैच के दिन लिया जाएगा.

अभिषेक शर्मा खेलेंगे या नहीं?

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की उस टिप्पणी पर, जिसमें उन्होंने अभिषेक शर्मा को लेकर बात की थी, सूर्या ने हल्के अंदाज में जवाब दिया कि अगर पाकिस्तान चाहता है कि अभिषेक खेलें, तो हम उन्हें जरूर खिलाएंगे.

ये भी पढ़ें :IND Vs PAK: भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले में इन 11 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, फॉर्म में आए तो पलट सकते हैं मैच का पासा

सलमान आगा ने हैंडशेक पर क्या कहा?

सलमान आगा ने भी मैच से पहले कहा कि हैंडशेक हो या न हो, इससे ज्यादा जरूरी है कि मुकाबला सही खेल भावना से खेला जाए. उन्होंने टॉस को सिर्फ शुरुआत बताया और कहा कि जीत उसी टीम की होगी जो मैदान पर बेहतर क्रिकेट खेलेगी.

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी क्यों नहीं मिलाते हाथ?

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच हैंडशेक होगा या नहीं, यह अभी क्लीयर नहीं है. पिछले साल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हुए एशिया कप में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. अंडर-19 वर्ल्ड कप और राइजिंग स्टार्स अंडर-19 एशिया कप में भी यह जारी रहा. 

Similar News