T20 WC Final में ‘डबल धमाके’ की तैयारी! Team India खिताब जीतने के साथ रचेगी इतिहास? न्यूजीलैंड को हराते ही टूटेंगे 6 बड़े रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस महामुकाबले में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. अगर भारत जीत हासिल करता है, तो एक साथ 6 बड़े रिकॉर्ड टूट सकते हैं.

( Image Source:  X- @BCCI )
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On : 8 March 2026 2:37 PM IST

IND vs NZ T20 WC Final Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. यह मैच रविवार, 8 मार्च यानी आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. इस बड़े मुकाबले से पहले भारतीय टीम के पास कई अहम रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है.

अगर भारत इस फाइनल में जीत हासिल करता है, तो टीम इतिहास रच सकती है. आइए जानते हैं ऐसे छह बड़े रिकॉर्ड, जो ‘मेन इन ब्लू’ इस मुकाबले में तोड़ सकते हैं. भारत का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. टीम इससे पहले तीन बार फाइनल में पहुंच चुकी हैच. वहीं न्यूजीलैंड की बात करें तो उसने 2026 से पहले केवल एक बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेला है. आइये जानते हैं वह रिकॉर्ड जो आज टूट सकते.

टीम इंडिया अगर न्यूजीलैंड से वर्ल्ड कप फाइनल में जीतती है तो कैनसे रिकॉर्ड टूटेंगे?

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की पहली जीत

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड अब तक तीन बार आमने-सामने हुए हैं. इन तीनों मुकाबलों में भारत को हार मिली है.

  • 2007 में जोहान्सबर्ग में भारत को 10 रन से हार मिली थी.
  • 2016 में नागपुर में भारत 47 रन से हार गया था.
  • 2021 में दुबई में न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हराया था.

दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सबसे बड़ा टीम स्कोर 190 रन है, जो न्यूजीलैंड ने 2007 में बनाया था. उस मैच में ब्रेंडन मैकुलम ने 45 और क्रेग मैकमिलन ने 44 रन बनाए थे. भारत ने अपने पिछले दो मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी की है.

टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रन का लक्ष्य हासिल किया और इंग्लैंड के खिलाफ 253/7 का बड़ा स्कोर बनाया. ऐसे में अगर अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी रही तो भारत 190 रन का रिकॉर्ड पार कर सकता है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भारत के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर के नाम है. गंभीर ने 2007 के मैच में 33 गेंदों पर 51 रन बनाए थे. भारतीय टीम में संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे जैसे फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज मौजूद हैं. ऐसे में यह रिकॉर्ड भी टूट सकता है.

टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली मेजबान टीम

अब तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कोई भी मेजबान टीम उसी साल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. इस साल श्रीलंका भी मेजबान देशों में से एक था, लेकिन वह सुपर 8 चरण से ही बाहर हो गया. हालांकि सह-मेजबान भारत फाइनल में पहुंच चुका है. अगर भारत न्यूजीलैंड को हराने में सफल रहता है तो वह टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली मेजबान टीम बन सकता है.

टी20 वर्ल्ड कप खिताब बचाने वाली पहली टीम

पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक कोई भी टीम अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव नहीं कर पाई है. 2007 से 2024 तक अलग-अलग विजेता रहे हैं — भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत. यानी अब तक कोई भी टीम लगातार दो बार खिताब नहीं जीत सकी है. अगर भारत इस बार फाइनल जीतता है, तो वह टी20 वर्ल्ड कप खिताब बचाने वाली पहली टीम बन जाएगी.

तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम

अब तक किसी भी टीम ने तीन बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं जीती है. फिलहाल भारत और वेस्टइंडीज संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा दो-दो बार यह खिताब जीतने वाली टीमें हैं.

  • भारत ने 2007 और 2024 में खिताब जीता था.
  • वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 में ट्रॉफी अपने नाम की थी.

अगर भारत इस बार फाइनल जीत जाता है, तो वह टी20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगा.

Similar News