ये हुई न बात! Arshdeep Singh ने मांगी Daryl Mitchell से माफी, दोनों के फैंस हुए खुश; दिल जीत रहा है Viral Video

अहमदाबाद में खेले गए T20 World Cup 2026 के फाइनल में एक पल ऐसा आया जब अर्शदीप सिंह की थ्रो डैरिल मिशेल को लग गई और मैदान पर हल्का तनाव बन गया. लेकिन मैच के बाद अर्शदीप की माफी और दोनों खिलाड़ियों की खेल भावना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

( Image Source:  X: @Mamtasulaniya )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हुई है, जिसमें भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिशेल के बीच मैच के दौरान हुई एक छोटी-सी घटना को दिखाया गया है. लेकिन सबसे खास बात यह है कि उस घटना के बाद दोनों खिलाड़ियों ने कैसे एक-दूसरे के प्रति सम्मान और खेल भावना दिखाई. दरअसल यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल था, जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के स्टेडियम में खेला गया. भारत ने इस फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता. यह भारत के लिए बहुत बड़ी जीत थी, क्योंकि वे लगातार दूसरी बार T20 विश्व कप चैंपियन बने.

मैच में काफी रोमांच था, दोनों टीमें पूरी ताकत से खेल रही थीं. इस दौरान न्यूजीलैंड की पारी के दौरान, लगभग 11वें ओवर में अर्शदीप सिंह गेंदबाजी कर रहे थे. उन्होंने डैरिल मिशेल को एक कम फुलटॉस गेंद फेंकी. मिशेल ने उस गेंद को बल्ले से खेला और गेंद अर्शदीप की तरफ वापस आ गई. अर्शदीप ने गेंद पकड़ी और स्टंप्स की तरफ फेंकने की कोशिश की जैसा कि फील्डर अक्सर करते हैं, ताकि बल्लेबाज को रन न मिले या कुछ दबाव बने. लेकिन उनकी फेंक थोड़ी गलत दिशा में चली और गेंद मिशेल की जांघ (थाई) पर लग गई. यह फेंक जानबूझकर नहीं थी, लेकिन काफी तेज और अनावश्यक लगी.

बन गया था तनाव का माहौल 

मिशेल को गुस्सा आ गया वे तुरंत अर्शदीप की तरफ मुड़े और कुछ कहने लगे. मिशेल ने एम्पयर से कहा जिसके बाद अर्शदीप को समझाया गया. मैदान पर तनाव का माहौल बन गया. अंपायर ने अर्शदीप से बात की और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी जल्दी से बीच में आकर मिशेल को शांत किया. सूर्यकुमार ने मिशेल से बात करके स्थिति को संभाला, ताकि मामला और न बिगड़े. लेकिन असली खूबसूरती इसके बाद दिखी. ओवर का आखिरी गेंद फेंकने के तुरंत बाद अर्शदीप सिंह ने खुद मिशेल के पास जाकर माफी मांगी. उन्होंने हाथ मिलाया और एक साइड हग (गले लगाने जैसा) दिया. यह देखकर हर कोई खुश हुआ.

जब अर्शदीप ने मांगी माफ़ी 

मैच खत्म होने के बाद भी अर्शदीप ने मिशेल से जाकर फिर माफी मांगी और बात की. बाद में अर्शदीप ने हर्षा भोगले को इंटरव्यू में बताया कि 'मैं मिशेल से माफी मांगने गया था. मेरी फेंक में रिवर्स स्विंग हो गया और गेंद उनके शरीर पर लग गई. मैंने उन्हें कहा कि यह जानबूझकर नहीं किया था.' यानी अर्शदीप ने साफ-साफ माना कि गलती हुई और उन्होंने तुरंत सुधार किया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हुआ। @Mamtasulaniya नाम के यूजर ने इसे पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने इस घटना को क्रिकेट की अच्छी भावना के उदाहरण के रूप में दिखाया.

फैंस का रिएक्शन 

पोस्ट को 2,800 से ज्यादा लाइक्स मिले और लोग कमेंट्स में लिख रहे थे कि ये हुए न असली भारतीय कॉम्पिटिशन सिर्फ मैदान तक उसके बाद एक असली भाईचारा जिसने सबका दिल जीत लिया.' एक ने कहा, 'क्रिकेट में ऐसे पल बहुत मायने रखते हैं. मैच कितना भी कड़ा हो, खिलाड़ी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं. अर्शदीप की यह हरकत दिखाती है कि गुस्से में गलती हो सकती है, लेकिन सही समय पर माफी मांगना और गले लगाना असली बड़ी बात है. इससे पता चलता है कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि दोस्ती और सम्मान का भी माध्यम है. 

Similar News