IPL 2026 में SRH के खिलाफ कोहली की 'विराट' पारी का दीवाना हुआ पूर्व क्रिकेटर, कर डाली बड़ी मांग; जानें क्या कहा

Virat Kohli ने IPL 2026 में SRH के खिलाफ नाबाद 69 रन बनाकर RCB को आसानी से जीत दिला दी. पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने कहा कि कोहली के पास अभी 5-6 साल का क्रिकेट बाकी है. उन्हें टेस्ट क्रिकेट में वापसी करनी चाहिए.

विराट कोहली

(Image Source:  IPL )
Edited By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 29 March 2026 3:51 PM IST

IPL 2026 के ओपनिंग मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने फॉर्म की शानदार झलक दिखाई. उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह अभी भी दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 69 रन की नाबाद पारी खेली और 202 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.

कोहली की इस शानदार पारी के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज Ambati Rayudu ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि कोहली अभी अपने करियर के अंत के करीब भी नहीं हैं. उनके पास अभी 5-6 साल का क्रिकेट बाकी है.

कोहली की क्लासिक पारी

कोहली ने पूरे चेज के दौरान मैच पर नियंत्रण बनाए रखा. उनकी पारी में कई शानदार शॉट देखने को मिले, जिनमें शानदार lofted straight drive, ट्रेडमार्क फ्लिक से छक्का, दबाव में संयमित बल्लेबाजी और अंत तक नाबाद रहकर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी है. उनकी पारी ने बेंगलुरु की जीत आसान बना दी. 

“टेस्ट क्रिकेट में वापसी करें कोहली”

Ambati Rayudu ने ESPNcricinfo से बातचीत में कहा, “मुझे नहीं लगता कि कोहली अपने करियर के अंत के करीब हैं. उनके पास अभी 5-6 साल का शानदार क्रिकेट बचा है. उन्हें टेस्ट क्रिकेट में वापसी करनी चाहिए, उम्मीद है कप्तान के तौर पर.”

रायुडू ने आगे कहा कि कोहली भारत के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट कप्तानों में से एक रहे हैं. उनकी मौजूदा फॉर्म भारतीय क्रिकेट के लिए अहम है. टेस्ट क्रिकेट से उनका दूर रहना टीम के लिए नुकसानदायक है. गौरतलब है कि कोहली ने 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.

201 रन के टारगेट को RCB ने कैसे किया चेज? 

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए Sunrisers Hyderabad ने 201 रन बनाए. Ishan Kishan ने 80 रन और Aniket Verma ने तेजतर्रार 43 रन बनाए, लेकिन जवाब में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार बल्लेबाजी की. Padikkal ने 26 गेंद में 4 छक्के और 7 चौकों की मदद से 61 रन बनाए. वहीं, पाटीदार ने 12 गेंद में 3 छक्के और 2 चौके लगाते हुए 31 रन बनाए. कोहली 38 गेंद में 5 छक्के और 5 चौके लगाते हुए 69 रन बनाकर नाबाद रहे.  बेंगलुरु ने 15.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया, जो IPL इतिहास में 200+ रन का सबसे तेज चेज है.

कोहली ने कौन-सा रिकॉर्ड बनाया?

इस मैच में कोहली ने दो बड़े रिकॉर्ड बनाए. वे IPL चेज में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इसके साथ ही, उन्हों Shoaib Malik को पीछे छोड़ दिया. इस तरह कोहली ने एक यादगार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई और आलोचकों को जवाब दिया.

Similar News