IPL 2026 में KKR के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगी MI, ऐसा करने वाली बनेगी पहली फ्रेंचाइजी; RCB-CSK को छोड़ा पीछे
IPL 2026 के पहले मैच में KKR के खिलाफ मुंबई इंडियंस इतिहास रचने उतरेगी. वह मैदान में उतरते ही 300 T20 मैच खेलने वाली पहली फ्रेंचाइजी बन जाएगी.
IPL 2026 के अपने पहले मुकाबले में जब Mumbai Indians मैदान पर उतरेगी, तो सिर्फ जीत ही नहीं बल्कि इतिहास भी दांव पर होगा. Kolkata Knight Riders के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस 300 T20 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी टीम बनने जा रही है. Wankhede Stadium में खेले जाने वाले इस मुकाबले के साथ ही मुंबई इंडियंस क्रिकेट इतिहास के खास क्लब में शामिल हो जाएगी.
अब तक केवल दो टीमें ही 300 T20 मैचों के आंकड़े तक पहुंची हैं. पहला, Pakistan national cricket team और दूसरा Somerset County Cricket Club. दोनों ने 303-303 मैच खेले हैं. मुंबई इंडियंस 299 मैच खेल चुकी है. वह KKR के खिलाफ मैच में 300 का आंकड़ा छू लेगी. खास बात यह है कि MI ऐसा करने वाली दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी टीम बनेगी.
5 साल का सूखा खत्म करना चाहेगी MI
मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार 2020 में खिताब जीता था. इसके बाद से टीम ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. ऐसे में IPL 2026 में MI की नजरें रिकॉर्ड छठे खिताब पर होंगी.
मजबूत दिख रही हार्दिक पांड्या की टीम
Hardik Pandya की कप्तानी में टीम काफी संतुलित नजर आ रही है. टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में Suryakumar Yadav, Jasprit Bumrah, Tilak Varma और Rohit Sharma शामिल हैं. मुंबई की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही मजबूत मानी जा रही है.
विदेशी खिलाड़ियों से भी मिलेगी मजबूती
मुंबई इंडियंस के पास अनुभवी विदेशी खिलाड़ी भी हैं. इनमें Trent Boult, Ryan Rickelton, कॉर्बिन बॉश, मिचेल सैंटनर और क्विंटन डी कॉक जैसे बड़े नाम शामिल हैं. वहीं, घरेलू खिलाड़ियों में Deepak Chahar और Shardul Thakur टीम को संतुलन और गहराई देते हैं.
सबसे ज्यादा T20 मैच खेलने वाली टीमें
- 303 - पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- 303 - समरसेट
- 299 - मुंबई इंडियंस
- 296 - Hampshire County Cricket Club
- 287 - Royal Challengers Bengaluru
MI को किन खिलाड़ियों की कमी खलेगी?
मुंबई इंडियंस को पहले मैच में Mitchell Santner और Will Jacks की कमी खलेगी. मुख्य कोच Mahela Jayawardene ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को अतिरिक्त छुट्टी दी गई है और वे जल्द टीम से जुड़ेंगे.