CSK ही नहीं, ये तो चेन्नई फैंस के लिए भी तगड़ा झटका होगा; IPL 2026 में इतने मैचों से Dhoni हो सकते हैं बाहर

MS Dhoni को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. वे IPL 2026 के शुरुआती 2-3 हफ्तों से बाहर रह सकते हैं. वे कम से कम 6 मैच मिस कर सकते हैं. उनकी गैरमौजूदगी में संजू सैमसन विकेटकीपिंग करेंगे.

MS Dhoni

(Image Source:  ANI )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 29 March 2026 6:09 PM IST

Chennai Super Kings को IPL 2026 शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के दिग्गज खिलाड़ी MS Dhoni प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं. वे शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी को अभ्यास के दौरान कैल्फ स्ट्रेन हुआ है, जिसके कारण उन्हें करीब 2 से 3 हफ्ते आराम करना पड़ सकता है.

धोनी पिछले एक महीने से लगातार ट्रेनिंग कर रहे थे, लेकिन चोट ने उनके IPL 2026 अभियान की शुरुआत पर सवाल खड़े कर दिए हैं. टीम सूत्रों के मुताबिक, धोनी अप्रैल के आखिरी सप्ताह से पहले मैदान पर वापसी नहीं कर पाएंगे.

6 मैच मिस कर सकते हैं धोनी

अगर रिकवरी में समय लगता है तो धोनी कम से कम 6 मैच मिस कर सकते हैं. यहां तक कि Mumbai Indians के खिलाफ 23 अप्रैल का मुकाबला भी उनके लिए संदिग्ध माना जा रहा है. CSK के एक अधिकारी ने कहा कि यह टीम के लिए बड़ा झटका है और अब टीम को नई रणनीति के साथ आगे बढ़ना होगा.

पहले मैच में भी टीम के साथ नहीं गए

MS Dhoni टीम के साथ Guwahati नहीं गए, जहां Rajasthan Royals के खिलाफ CSK का पहला मैच होना है. फिलहाल धोनी Chennai में रहकर रिहैब कर रहे हैं.

क्या बदल जाएगी CSK की रणनीति?

धोनी की गैरमौजूदगी में टीम को नए खिलाड़ियों को मौका देना पड़ सकता है. निचले क्रम में Prashant Veer और Karthik Sharma को बल्लेबाजी में जिम्मेदारी मिल सकती है.

क्या विकेटकीपिंग करेंगे Sanju Samson?

धोनी की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी Sanju Samson संभालेंगे. CSK पहले ही संकेत दे चुका था कि धोनी सभी मैच नहीं खेलेंगे. ऐसे में Ruturaj Gaikwad और Sanju Samson नई लीडरशिप संभालते नजर आ सकते हैं.

आखिरी IPL खेल रहे हैं धोनी?

44 साल के धोनी के लिए यह IPL आखिरी माना जा रहा है. लगातार चोटों के कारण पिछले दो सीजन में भी उनकी भूमिका सीमित रही थी और वे अक्सर 15वें ओवर के बाद बल्लेबाजी करने आते थे. अब यह चोट CSK के भविष्य की दिशा तय कर सकती है और टीम को नए खिलाड़ियों को तैयार करने का मौका भी दे सकती है. फैंस को उम्मीद है कि धोनी जल्द फिट होकर MA Chidambaram Stadium में एक बार फिर मैदान पर उतरेंगे.

Similar News