Virat Kohli और Rohit Sharma में क्या फर्क है? Ravichandran Ashwin ने किया बड़ा खुलासा
Ravichandran Ashwin ने कहा कि Virat Kohli और Rohit Sharma की बल्लेबाजी शैली अलग है. कोहली पारी को कंट्रोल करते हैं, जबकि रोहित शुरुआत से आक्रामक खेलते हैं.
विराट कोहली और रोहित शर्मा
(Image Source: ANI )IPL 2026 की शुरुआत के साथ ही Virat Kohli और Rohit Sharma एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. इसी बीच भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर Ravichandran Ashwin ने दोनों दिग्गज बल्लेबाजों की बल्लेबाजी शैली को लेकर बड़ा बयान दिया है. JioHotstar पर मैच से पहले बातचीत में अश्विन ने कहा कि कोहली और रोहित की बल्लेबाजी शैली बिल्कुल अलग है. दोनों अपने-अपने तरीके से टीम को मैच जिताते हैं.
Virat Kohli ने IPL 2026 की शुरुआत शानदार अंदाज में की. उन्होंने Royal Challengers Bengaluru के लिए Sunrisers Hyderabad के खिलाफ 38 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए और टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई. इस प्रदर्शन के बाद अश्विन ने कहा कि कोहली रन बनाना पसंद करते हैं. वे मैच को कंट्रोल करना चाहते हैं. इसके साथ ही, वह बल्लेबाजी के दौरान सेंटर स्टेज पर रहना पसंद करते हैं. वह पारी को अंत तक ले जाने में माहिर हैं.
विराट कोहली का कैसा है रिकॉर्ड?
आंकड़ों की बात करें तो विराट कोहली ने 268 मैच में 8730 रन बनाए हैं. उनके नाम IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने का रिकॉर्ड है. इसके साथ ही, कोहली के नाम एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी है. ये आंकड़े बताते हैं कि कोहली अक्सर मैच को कंट्रोल करके टीम को जीत दिलाते हैं.
रोहित पर क्या बोले अश्विन?
दूसरी ओर Rohit Sharma की बल्लेबाजी शैली अलग है. अश्विन ने कहा कि रोहित शुरुआत से ही गेंदबाजों पर हमला करना पसंद करते हैं. अश्विन के मुताबिक, रोहित ज्यादा फ्लैम्बॉयंट बल्लेबाज हैं. वे शुरुआत से आक्रामक खेलते हैं और मैच का रुख जल्दी बदलने की क्षमता रखते हैं. वे पावरप्ले में बड़ा असर डालते हैं.
रोहित शर्मा के IPL आंकड़े
रोहित शर्मा ने IPL में 7000 से ज्यादा रन बनाए हैं. भारतीय बल्लेबाजों में उनके नाम सबसे ज्यादा छक्के हैं. इसके साथ ही, उन्होंने कई मैचों में तेज शुरुआत से जीत दिलाई. इसलिए Mumbai Indians को रोहित से यही उम्मीद रहती है कि वे पावरप्ले में तेजी से रन बनाएं, विपक्षी टीम पर दबाव डालें और मैच की शुरुआत में मोमेंटम दिलाएं. अश्विन ने साफ कहा कि रोहित अपनी बल्लेबाजी शैली नहीं बदलेंगे और मुंबई को भी यही चाहिए.
अश्विन ने यह भी स्पष्ट किया कि यह तुलना नहीं बल्कि दोनों की भूमिका को समझाने की कोशिश है. कोहली के पास कंट्रोल और लंबी पारी खेलने की क्षमता है, जबकि रोहित आक्रामक शुरुआत करते हुए और तेज असर डालते हैं. IPL 2026 में दोनों खिलाड़ियों की भूमिका एक बार फिर अपनी-अपनी टीमों के लिए बेहद अहम रहने वाली है.