IPL 2026: Abhishek Sharma के खिलाफ एक्शन, KKR vs SRH के बाद क्यों लगा जुर्माना?
मैच के बाद अभिषेक के खिलाफ एक्शन भी देखने को मिला. मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के कारण उन्हें सजा का सामना करना पड़ा. जिसके चलते उनकी मैच फीस कटने वाली है.
मैच के दौरान अभिषेक शर्मा
(Image Source: X/ @MentionCricket )IPL 2026, KKR vs SRH: आईपीएल 2026 का छठा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैजराबाद के बीच खेला गया. इस मैच को सनराइजर्स हैदारबाद ने 65 रनों से जीत लिया. मैच में हैदराबाद की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली. अभिषेक शर्मा ने भी मैच में 4 चौके और 4 छक्के के साथ 21 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली. लेकिन मैच के बाद अभिषेक के खिलाफ एक्शन भी देखने को मिला. मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के कारण उन्हें सजा का सामना करना पड़ा. जिसके चलते उनकी मैच फीस कटने वाली है.
क्यों लगा अभिषेक शर्मा पर जुर्माना?
केकेआर और हैदराबाद के मैच के बाद अभिषेक शर्मा पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है और एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया है. आईपीएल के मुताबिक, अभिषेक ने अनुच्छेद 2.3 के तहत लेवल 1 का अपराध स्वीकार किया है, जो मैच के दौरान अभद्र भाषा के प्रयोग से जुड़ा हुआ है. हालांकि घटना का विस्तृत विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है.
क्या है IPL का आधिकारिक बयान?
आईपीएल ने अपने बयान में कहा "सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा पर गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है. उन्होंने अनुच्छेद 2.3 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी के फैसले को मान लिया. लेवल 1 के आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है."
कैसा रहा KKR vs SRH मैच का हाल?
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 226 रन बनाए थे. हैदराबाद की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक क्लासने ने 52, ट्रैविस हेड ने 46, अभिषेक शर्मा ने 48 और नीतिश रेड्डी ने 39 रनों की पारी खेली थी.
इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 16 ओवर में 161 रनों पर ही ढेर हो गई थी. केकेआर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी खेली थी. ये इस सीजन केकेआर की लगातार दूसरी हार है.