साप्ताहिक राशिफल: करियर, पैसा और प्रेम! फरवरी का यह सप्ताह किन राशियों के लिए खोलेगा तरक्की के दरवाजे और किसे रहना होगा सतर्क?

इस सप्ताह कई राशियों को करियर और आर्थिक मोर्चे पर राहत और नए अवसर मिलेंगे. कुछ राशियों को निवेश, सेहत और रिश्तों में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी. प्रेम, दांपत्य और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना इस हफ्ते सबसे अहम रहेगा.;

( Image Source:  Sora_ AI )
By :  State Mirror Astro
Updated On : 9 Feb 2026 7:00 AM IST

Weekly Horoscope : फरवरी का यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है. किसी के लिए यह समय करियर और धन लाभ के नए मौके खोल रहा है, तो किसी को सेहत, निवेश और रिश्तों में सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल इस सप्ताह कई लोगों के जीवन में बड़े फैसलों और बदलावों का संकेत दे रही है.

साप्ताहिक राशिफल के मुताबिक मेष, सिंह, धनु और मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह खास तौर पर शुभ और उन्नति देने वाला साबित हो सकता है, वहीं कन्या, तुला और मीन राशि के जातकों को सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का पूरा हाल—करियर, पैसा, प्रेम और पारिवारिक जीवन के लिहाज से...

सप्तााहिक राशिफल

1- मेष

यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए अच्छा, शुभ और लाभकारी साबित होगा. पूरे सप्ताह मनचाहा काम करने को मिलेगा. आय में वृद्धि होगी और एक से ज्यादा स्त्रोतों से धन प्राप्ति होगी. इस सप्ताह आपके जोश, उत्साह और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. पूरे सप्ताह किसी न किसी कार्य में व्यस्त रहेंगे. भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा. बिजनेस के नजरिए से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ और शानदार रहेगा. इस सप्ताह आपकी कुछ करियर-कारोबार को लेकर यात्राएं शुभ और लाभकारी साबित होंगी. यह हफ्ता आपके लिए आर्थिक तंगी से निजात पाने का होगा और धन के बचत में वृद्धि होगी. सप्ताह के आखिरी दिनों में नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. यह सप्ताह आपके लिए प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी साथी बेहतर रिश्ता निभाने का मौका मिलेगा.

2- वृषभ

फरवरी माह का यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए मिलाजुला और शुभता से भरा हुआ होगा. लेकिन इस सप्ताह आपको किसी भी काम को करने में जरूरत से ज्यादा उत्साह नहीं दिखाना होगा. जल्दबाजी में काम करने से आपको कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है. कारोबार में जोखिम उठाने से इस सप्ताह आपको बचना होगा. सप्ताह के शुरुआती दिनों में कुछ आर्थिक दृष्टि से दिक्कतें आ सकती हैं. इस सप्ताह छात्रों के लिए अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा. इस सप्ताह किसा खास दोस्त या परिजन से सालों बाद मेल-मुलाकात हो सकती है. वहीं यह सप्ताह बेरोजगार लोगों के लिए खुशियों के दरवाजे खोल सकता है. इस सप्ताह प्रेम करने वाले जोड़ों का विवाह के लिए रिश्ता तय हो सकता है. वहीं जो लोग वैवाहिक जीवन में हैं उनको जीवनसाथी की तरफ से सुख और सहयोग की प्राप्ति हो सकती है.

3- मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा बीतेगा. लेकिन आपको किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचना होगा. इस सप्ताह आपको अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में किसी तरह की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है. जो लोग नए कारोबार में धन का निवेश करने के लिए बारे में सोच रहे हैं उनको अच्छे अवसर मिल सकते हैं. पैतृक संपत्ति से जुड़ा वाद-विवाद इस सप्ताह हल हो सकता है. जिन लोगों का कोई मामला पिछले कई दिनों से हल नहीं हो पा रहा था उनका निपटारा हो सकता है. सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत होगी. यह सप्ताह प्रेम जीवन में ज्यादा उतावलेपन से आपको बचना होगा.

4- कर्क

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा हुआ होगा. मन प्रसन्न रहेगा और पुरानी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी. करियर-कारोबार में मित्रों और सगे सगे संबंधियों की तरफ से आपको अच्छी मदद मिल सकती है. इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर दोनों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. आय में वृद्धि के योग और पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद में आपको छुटकारा मिल सकता है. सप्ताह के मध्य में लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है. जिसमें आपको नये संपर्कों और पीआर को बढ़ाने का काम मिल सकता है. इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों में अच्छी सफलता मिल सकती है. सप्ताह के मध्य में आपको परिवार से सदस्यों की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. आपको मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा. जमीन-जायदाद के मामलों में सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई बड़ी राहत की खबर मिल सकती है. कोर्ट-कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में आ सकते हैं. दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा.

5- सिंह

सिंह राशि वालों के लिए फरवरी महीने का यह सप्ताह अच्छा रहेगा. इस सप्ताह आपकी कुछ पुरानी मुश्किलें हल होंगी. लाभ के लगातार मौके मिलेंगे और आर्थिक स्थितियां पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी. इस सप्ताह भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. व्यवसाय की नजरिए से यह हफ्ता शुभ साबित होगा. निवेश से आपको लाभ प्राप्त होगा. और आय के नये स्रोत बन सकते सकते हैं. सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को परिश्रम और प्रयास का लाभ मिलेगा. इस सप्ताह नई नौकरी के अवसरों में वृद्धि हो सकती है. लेकिन किसी पुरानी बीमारी से आप दोबारा से परेशान रह सकते हैं. वैवाहिक जीवन सुखमय और प्रेम से भरपूर रहेगा

6- कन्या

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ परेशानियों से भरा हुआ हो सकता है. आप पूरे सप्ताह सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं. इसके अलावा आपको वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह आपको अपने सहकर्मियों का उतना अच्छा साथ नहीं मिलेगा जितना आपको मिलना चाहिए. इस सप्ताह आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है. आपको इस सप्ताह किसी भी तरह के निवेश संबंधी योजनाओं में धन का निवेश करने से बचना होाग. सप्ताह के मध्य किसी बात को लेकर गृहक्लेश की आशंका बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है. घर-परिवार की तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है.

7- तुला

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला होगा. आपको धन के लेन-देन के मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी. यह सप्ताह आपके लिए खुशियों से भरा हुआ होगा. आपको इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचना होगा. यह सप्ताह आपके लिए ज्यादा से ज्यादा परिश्रम करने के लिए रहेगा. यह सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. घर-परिवार में अनचाही जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है. जो लोग प्रेम संबंध में हैं तो अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहना होगा. इस सप्ताह आपको धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है. जो लोग किसी तरह की नई योजनाओं में काम करना चाहते हैं उनके लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा.

8- वृश्चिक

यह सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा. नए-नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी. आपको घर और बाहर दोनों ही जगहों पर बेहतर सुंतलन बनाकर चलना होगा. यह सप्ताह किसी तरह के शुभ समाचार सुनने का मौका मिलेगा. करियर-कारोबार में आपको बेहतर अवसर इस सप्ताह मिलेगा. जो लोग इस सप्ताह नए तरह का काम करना चाह रहे हैं उनको सफलता मिल सकती है. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जिससे आपको कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. यह सप्ताह धन के निवेश के मामले में बेहतर रहेगा. आपको परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा. यह सप्ताह प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. दांपत्य जीवन में सुखों की प्राप्ति होगी.

9- धनु

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा. नौकरी में चली आ रही परेशाानियां दूर होंगी और आपको इस सप्ताह बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी. कार्यक्षेत्र में आपको किसी महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिल सकती है. यह सप्ताह आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और पूरे सप्ताह आप अपने करियर-कारोबार पर फोकस बनाए रखेंगे. जो लोग कुछ नया करने के बारे में सोच रहे हैं उनको कुछ अवसरों की प्राप्ति इस सप्ताह होगी. किसी नई योजना पर काम करने का समय है. प्रेम संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी और साथी संग रिश्ता बेहतर रहेगा.

10- मकर

मक राशि वालों के लिए फरवरी का यह सप्ताह खुशियों से भरा हुआ होगा. भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और मनचाहा काम करने का अवसर आपको मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों को किसी नए प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी करना का अवसर मिल सकता है. संतान की तरफ से आपको कोई अच्छी खबर इस सप्ताह सुनने को मिल सकती है. जो लोग राजनीति में सक्रिय हैं उनके लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा. किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है. आपको नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा. इस सप्ताह मकर राशि वालों को लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा सुखद एवं नये संपर्क बनेंगे. रिश्तों के लिहाज से यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जाएगा. इस सप्ताह पारिवारिक जिम्मेदारी को निभाते समय घर के सभी सदस्यों की तरफ से विशेष सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा. प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे. वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी.

11- कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ और परेशाानियों से निजात पाने है. यह सप्ताह पिछले हफ्ते के मुकाबले बेहतर रहेगा. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. आपको इस सप्ताह ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है. किसी पुराने निवेश से आपको जबरदस्त लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को मनचाही सफलता प्राप्त करने का मौका मिलेगा. यह सप्ताह आपके लिए पारिवारिक शांति, सुख और सौहार्द बना रहेगा. प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा. इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ बेहतर अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. इस सप्ताह आपको संतान की तरफ से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी.

12- मीन

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी मिलाजुल रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहयोगियों की तरफ से कोई बेहतर अवसर की प्राप्ति हो सकती है. सप्ताह के मध्य में आपको करियर-कारोबार से बेहतर और मनचाहा काम मिल सकता है. लेकिन इस सप्ताह आपको किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचना होगा. कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा. यह सप्ताह आपको जोखिम भरे निवेश से बचना होगा और अपने धन का बेहतर प्रबंधन करना होगा. किसी तरह के व्यवसाय से जुड़े लोग सप्ताह के अंतिम दिनों में अपने मनचाहा लाभ प्राप्त कर सकते हैं. कोई बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं. प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं. जीवनसाथी के साथ सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी. 

Similar News