Begin typing your search...

कल का राशिफल: धन लाभ या नुकसान! मेष से लेकर मीन तक, जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल

09 फरवरी का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए मिले-जुले संकेत लेकर आया है. कुछ राशियों को धन और करियर में लाभ मिलेगा, जबकि कुछ को खर्च, विवाद और फैसलों में सावधानी रखनी होगी.

Horoscope Monday 9 February 2026
X

Horoscope Monday 9 February 2026

( Image Source:  Sora_ AI )
State Mirror Astro
Edited By: State Mirror Astro

Updated on: 8 Feb 2026 2:07 PM IST

Horoscope 9 February 2026: 09 फरवरी का दिन सभी 12 राशियों के लिए मिले-जुले संकेत लेकर आया है. मेष, सिंह और कुंभ राशि वालों में आत्मविश्वास और ऊर्जा बनी रहेगी, वहीं वृषभ, तुला और मीन राशि के लिए आर्थिक और पारिवारिक मामलों में लाभ के योग हैं. मिथुन, वृश्चिक और धनु राशि वालों को लेन-देन और साझेदारी में सतर्क रहना होगा. कर्क और मकर राशि को खर्चों व विवादों से बचने की सलाह दी जाती है. कन्या राशि को आर्थिक चुनौतियों के बावजूद नए अवसर मिल सकते हैं. कुल मिलाकर दिन मेहनत, संयम और संतुलन से बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन जोश, उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको किसी तरह की नई जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन जिम्मेदारी मिलने के साथ ही आपको कई तरह की चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है. जो काम कुछ दिनों से अधूरे थे वह पूरे होंगे. आपको जल्दबाजी में किसी भी तरह के निर्णय लेने में बचना होगा. किसी तरह के कानूनी मामलों मे आपको संभलकर रहना होगा. पारिवारिक जीवन पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा और सेहत अच्छी रहेगी.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन शुभ और लाभकारी साबित होगा. आर्थिक मामलों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. आपको अपनी आय के नए-नए स्त्रोंतों से अच्छा इनकम हो सकती है. पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और संतान की तरफ से आज कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है. जो लोग किसी तरह के बिजनेस से जुड़े हुए हैं उनको आज थोड़ा संभलकर खर्च करना होगा. लेन-देन के मामलों में आपको सभी तरह के पहलुओं पर विचार अवश्य ही करना होगा. शाम के समय धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का अवसर आपको मिलेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आपकी मुलाकात बहुत दिनों बाद किसी पुराने मित्रों से होगी जिससे आपको काफी खुशी मिलेगी. नई नौकरी और व्यापार में आपको बेहतर संतुलन बनाकर चलना होगा. किसी के साथ पार्टनरशिप में काम करने से पहले उसके सभी तरह के पहलुओं के बारे में अच्छी तरह से सोच-विचार अवश्य ही कर लेनी चाहिए. जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभलकर रहना होगा क्योंकि कुछ शत्रु आपका नुकसान कर सकते हैं. आज के दिन आपसे घर में कोई मेल-मुलाकात करने आ सकता है. पारिवाारिक जीवन सामान्य रहेगा , लेकिन जो लोग किसी के साथ प्रेम संबंधों में उनके बीच निकटता आ सकती है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आज के दिन किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो वह डूब सकता है. आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. पारिवारिक मामलों में आपको धैर्य और संतुलन बैठाकर चलना होगा. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं आज उनको इसका अवसर मिल सकता है. आपके लिए कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी. जो लोग विदेशों से संबंधित कोई काम आदि करते हैं या फिर विदेश में रहते हुए शिक्षा हासिल करना चाह रहे हैं उनको कुछ अवसर मिल सकते हैं. आपको खर्चो पर नियंत्रण रखना होगा नहीं आपको बजट बिगड़ सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को आज कला और साहित्य में कोई पुरस्कार मिल सकता है. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. नौकरी में आज स्थान परिवर्तन का योग भी बन रहा है. ऐसे में आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है. जो लोग किसी व्यापार में हैं उनको कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है. इससे आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. जमीन या प्रॉपर्टी के कामों में लगे लोगों के लिए आज का दिन खास नहीं रहेगा बल्कि कुछ मन में उलझनें रह सकती है. आज के दिन आपको कुछ अटके हुए काम पूरे होंगे. प्रेम जीवन में आपको अपने साथी की तरफ से भरपूर साथ मिलेगा. सेहत के मामलों में दिन मिलाजुला रहने वाला होगा.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के सामने आज धन संबंधी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. आपने जो काम सोचा था वह आज के दिन पूरा नहीं हो सकेगा, जिससे आपके मन में निराशा का भाव आ सकता है. लेकिन जो लोग बेरोजगार हैं उनके सामने कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. आपको किसी पुराने परिचित से संपर्क स्थापित हो सकता है जिससे भविष्य में आपके लिए काफी लादायक सिद्ध होगा. शाम के समय आप किसी तरह की धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है. लेकिन आपको अपने विरोधियों से बचकर रहना होगा.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा, सुखद और लाभ से भरा हुआ हो सकता है. इस दौरान आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और अधूरे काम पूरे होंगे. किसी तरह की खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. जो लोग किसी से साथ साझेदारी में काम करते हैं उनको बढ़िया प्रॉफिट मिलेगा. किसी तरह की अच्छी डील होने से आपके लिए भविष्य के शानदार अवसर हासिल हो सकते हैं. लेकिन आपको किसी दूसरे के मामलों में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो आपको इसका आर्थिक नुकसान हो सकता है. वैवाहिक जीवन में सुख, सहयोग और आपसी समझ बढ़ेगी. इसके अलावा जो लोग किसी के साथ प्रेम संबंधों में हैं उनको रोमांस करने का बेहतर अवसर मिल सकता है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मिलाजुला रहेगा. कामकाज के सिलसिले में ज्यादा भागदौड़ बनी रह सकती है. आपको अपनी रणनीति कामयाब होती हुई दिखेगी. जिससे कई तरह के अधूरे काम पूरे होंगे. ऐसे में आपको अपने आप पर भरोसा ज्यादा करना होगा न की किसी दूसरे पर. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कुछ नया करने को मिलेगा. जो किसी किसी के साथ मिलकर कोई पार्टनरशिप का काम करते हैं उनको काम-धंधे से अच्छा मुनाफा अर्जित करने का मौका मिलेगा. आज के दिन आपको अपने खर्चों पर काबू करना होगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों को आज के दिन कुछ नया करने और सीखने को रहेगा. मन शांत और सकारात्मक रहेगा. जो लोग किसी काम के लिए किसी से धन उधार लेने बारे में सोच रहे हैं उनको निराशा मिल सकती है. ऐसे में आपको किसी पर जरूरत से ज्यादा सोचना नहीं चाहिए. जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको कहीं दूसरी जगहों से नौकरी के लिए अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. लेन-देन में आपको किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करने से बचना होगा. प्रेम संबंधों में आपको आज साथी संग अच्छा रोमांस और समय व्यतीत होगा. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है. आपके परेशानियों में इजाफा देखने को मिल सकता है. नौकरी में कामकाज के सिलसिले में किसी तरह का वाद-विवाद पनप सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों से बहसबाजी हो सकती है. ऐसे में आपको आज के दिन बहुत ही ठंडे दिमाग से काम लेना होगा. जो लोग किसी तरह प्रॉपर्टी में धन का निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं उनको थोड़ा संभलकर रहना होगा. आज के दिन आपको बेफिजूल के खर्चों से बचकर चलना होगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज जोश, ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे. आपके अंदर काम करने का जज्बा बरकरार रहेगा. निवेश के लिए दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा. नौकरीपेशा जातकों के लिए नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है जिससे वह किसी काम में आपकी मदद कर सकता है. कार्यक्षेत्र में काम को लेकर आज बदलाव का समय है. आपको अपनी आय और खर्चों के बीच बेहतर संतुलन बनाकर चलना होगा. किसी पैतृक संपत्ति से संबंधी कामों में तेजी बनी रहेगी.

मीन राशि

मीन राशि वालों को किसी तरह की अच्छी खबर सुनने को आज मिल सकती है. जिससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा. आपको किसी पुराने धन की वापसी मिल सकती है जिससे काफी राहत मिलेगा. बैंक बैलेंस में इजाफे का दिन और अचानक धन लाभ हो सकता है. भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और कुछ मुश्किल काम भी बहुत ही आसानी के साथ पूरा हो सकेगा. आपको अपने लक्ष्यों पर पूरी तरह से फोकस करना होगा. परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा. पारिवारिक जीवन में परिवार से सदस्यों का साथ मिलेगा और प्रेम जीवन में साथी संग रोमांस रहेगा, लेकिन आपको अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.

राशिफल
अगला लेख