13 फरवरी 2026 का राशिफल : ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन, कन्‍या राशि वाले झलेंगे प्रेशर, धनु वालों की फैमिली लाइफ में हो सकती है टेंशन

Horoscope 13 February 2026 : 13 फरवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए पारिवारिक और सामाजिक जीवन में बदलाव लेकर आ रहा है. ग्रहों की चाल से कुछ को लाभ मिलेगा तो कुछ को पारिवारिक तनाव और दबाव झेलना पड़ सकता है.;

( Image Source:  Sora AI )
By :  State Mirror Astro
Updated On : 12 Feb 2026 2:31 PM IST

Horoscope 13 February 2026 : 13 फरवरी 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए नए अवसर और बदलाव लेकर आ रहा है. शुक्रवार का राशिफल करियर, कारोबार, धन, प्रेम और पारिवारिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत देता है. कुछ राशियों को नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बनते दिख रहे हैं, तो कुछ को फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह दी जा रही है.

दिन की शुरुआत जहां आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ होगी, वहीं आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी रहेगी. प्रेम संबंधों में मधुरता और पारिवारिक सहयोग कई लोगों के लिए राहत लेकर आएगा. स्वास्थ्य और खर्चों पर नियंत्रण रखना भी आज के दिन अहम रहेगा. अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका भाग्य किस दिशा में इशारा कर रहा है, तो अपनी राशि के अनुसार पढ़ें 13 फरवरी 2026 का विस्तृत राशिफल.

मेष राशि

दिन अच्छा रहेगा क्योंकि आपको एक साथ कई तरह के शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में एक नई तरह की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. जो लोग नौकरी में हैं और बदलाव चाहते हैं उनको नए तरह का अवसर मिल सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों का अच्छा सहयोग मिलेगा. दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक मामलों में बहुत ही सोच-समझकर निर्णय लेना होगा. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. वहीं जो लोग प्रेम जीवन में हैं उनको अपने जीवन साथी का साथ मिलेगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. आपको धैर्य और संयम के साथ काम लेना होगा. बिजनेस में अच्छी योजनाओं पर ही आपको फोकस करना होगा. जल्दबाजी में किसी भी तरह का कोई निर्णय लेने से बचना होगा. नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिलेगा. दोस्तों के सहयोग से आपको आज कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी. आपकी किसी पुराने मित्र से मेल-मुलाकात हो सकती है. खानपान पर आपको नियंत्रण रखना होगा. साथ ही वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए दिन रचनात्मक कार्यों के लिए अच्छा रहेगा. दिन मिलाजुला रहेगा. जो लोग नौकरी में आज के दिन उनको प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं. साथ ही नई तरह की जिम्मेदारी भी मिल सकती है. आपकी दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. वहीं जो लोग किसी के साथ प्रेम संबंधों में है उनके लिए दिन रोमांटिक रहेगा. साथी संग डिनर डेट पर जा सकते हैं. निवेश संबधी मामलों में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी. सेहत में गिरावट रहेगी और घर-परिवार में किसी बात को लेकर सदस्यों के बीच मनमुटाव रहेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा. नई नौकरी के तलाश आज के दिन पूरी होगी. आर्थिक स्थिति में मजबूती का दिन रहेगा. दिन में आपको कहीं से कोई बड़ा लाभ और अचानक से मिल सकता है. आय के स्त्रोतों में इजाफा होगा. आपको भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा. शाम के समय धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. व्यापार में कोई अच्छी डील हो सकती है, जिससे आपको भविष्य के लिए अच्छी खासी रकम जमा करने का मौका मिलेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को आज के दिन कामकाज के सिलसिले में बहुत ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है. व्यापार में लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. किसी नई डील पर साइन हो सकती है लेकिन इस दौरान आपके शत्रु आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे. प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखना होगा. सेहत अच्छी रहेगी और घर-परिवार के सदस्यों का भरपूर लाभ आपको मिलेगा.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन भागदौड़ और व्यस्तता से भरा हुआ होगा. आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा लेकिन मेहनत का फल मिलेगा. आपको आज के दिन अपने बेफिजूल के खर्चों के खर्चों से सावधान रहना होगा. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा. जिन लोगों का कोई प्रॉपर्टी से संबंधी कोई डील लंबे समय अटकी हुई थी वह फाइनल हो सकती है. जल्दबाजी में आपको काम करने से बचना. वैवाहिक जीवन में साथी संग कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है. जिससे आपका प्रेम और वैवाहिक रिश्ता मजबूत हो सकता है.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए अच्छी सफलता मिलने का दिन रहेगा. संतान की तरफ से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. आपको अपनी मेहनत का पूरा मिलेगा और सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी. भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपको लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी. साथ ही आपको खर्चों पर नियंत्रण करना भी होगा. शाम के समय घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा. धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन किसी पुराने विवादों से छुटकारा मिलेगा. जिससे मानसिक शांति मिलेगी. जो लोग नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए कुछ अवसर हाथ लग सकते हैं. आपको अपने गुस्से को कंट्रोल में करना होगा नहीं आपके शत्रु इसका फायदा उठाने में काम होंगे. आपको आज के दिन किसी की कहासुनी बातों में आने से बचना होगा. इसी के साथ कामकाज के मामले में आपको सावधानी रखनी होगी. सेहत अच्छी रहेगी और खानपान का आनंद उठाने में आपको कामयाबी मिलेगी.

धनु राशि

धनु राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा जिससे उनके अधूरे काम पूरे होंगे. इसी के साथ आपकी आय में इजाफा भी देखने को मिलेगा. जो लोग नौकरीपेशा है और किसी अतिरिक्त आय के बारे में सोच रहे हैं उनको मौका मिल सकता है. वहीं पारिवारिक मामलों के लिहाज से दिन अच्छा नहीं रहेगा. घर के सदस्यों के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहसबाजी हो सकती है. पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज के दिन किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर निर्णय लेना होगा. आर्थिक मामलों में आपको बहुत ही सोच समझकर कदम उठाना होगा. जल्दबाजी में फैसला करने से आपको बचना होगा. कार्यक्षेत्र में आपको आज अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है. लाभ के अवसरों में वृद्धि होगा. भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपके सभी तरह के अधूरे काम पूरे होंगे. आपको अपने लंबी अवधि के लिए कुछ नई योजनाओं पर काम करना होगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा बीतेगा. नई नौकरी के लिए कहीं से आपको बुलावा आ सकता है. व्यापार में किसी तरह की नई योजना बन सकती है जिससे विस्तार के योग बन रहे हैं. आपको अपने सगे-संबंधियों का अच्छा सहयोग मिलेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा. सेहत में आपको थोड़ी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है. आपको अपने क्रोध को आज दिन काबू में करना होगा और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. लेन-देन के मामलों आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा और सुख-सुविधाओं से भरा हुआ होगा. नौकरी-व्यापार में तरक्की के योग हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. परिवार संग किसी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. आपकी आय में बढ़ोतरी के योग हैं. कारोबार में आपको कई तरह की चुनौतियों का सामना करना होगा. जो लोग नई नौकरी पर हैं उनको किसी तरह की बाधाओं का सामना करना होगा. लव लाइफ के मामलों में आपको बेहतर तालमेल बिठाकर चलना होगा.

Similar News