राशिफल 5 फरवरी 2026 : इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क, नौकरी-बिजनेस और सेहत का पूरा हाल
Horoscope 5 February 2026 : 5 फरवरी 2026 का राशिफल बताता है कि कई राशियों के लिए नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग हैं, वहीं कुछ लोगों को सेहत और खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल.;
Horoscope 5 February 2026 : 5 फरवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और मौके लेकर आ रहा है, तो कुछ लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी. ग्रहों की चाल बता रही है कि धन, करियर, सेहत और रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. कुछ राशियों को नौकरी और व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है, वहीं कुछ लोगों को खर्चों और तनाव पर नियंत्रण रखना होगा.
प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी, लेकिन सेहत के मामले में लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है. निवेश, लेन-देन और बड़े फैसले सोच-समझकर लेने का दिन है. गुरुवार का राशिफल आपको यह समझने में मदद करेगा कि किन कामों में सावधानी बरतनी है और किन क्षेत्रों में भाग्य आपका साथ देगा. जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर और सफल.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा और कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ बनी रहेगी. आपको अपने काम के दम पर कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की भरपूर प्रशंसा होगी. इसके साथ घर और ऑफिस दोनों ही जगहों पर नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है. आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. प्रेम संबंधों में मिठास और अपनापन रहेगा. लेकिन सेहत में कुछ गिरावट देखने को मिलेगी.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक नजरिए से दिन बहुत ही अच्छा रहेगा. आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे. अचानक से कोई बड़ा काम करने का मौका मिल सकता है जिसमें धन के निवेश से जबरदस्त लाभ आने वाले दिनों में मिलेंगे. नई डील फाइनल हो सकती है. परिवार के साथ लोगों संग समय व्यातीत करने का अवसर मिलेगा. आपको वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी नहीं आप किसी तरह की दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को नया अवसर और काम मिलेगा. पारिवारिक मसले हल होंगे.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को आज के दिन अपने बढ़ते हुए खर्चों को काबू में रखना होगा. किसी काम को लेकर मन तरह-तरह की दुविधा आज बनी रहेगी और निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति का सामना करना होगा. ऐसे में आपको घर में किसी बड़े सदस्य की सलाह पर काम करें तो बेहतर रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के जीवन में आज बदलाव का समय है. आज के दिन आप अच्छे खानपान और सुख-सुविधाओं का आनंद उठाने में कामयाब होंगे. जो लोग किसी तरह की संपत्ति की खरीद-बिक्री की योजना में हैं उनका सौदा पक्का हो सकता है. धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन धन और परिवार की समस्याओं के समाधान के लिए अच्छा रहेगा. किसी पुरानी योजनाओं का लाभ आपको मिलेगा. लेकिन आपको किसी तरह की भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें. कार्यक्षेत्र में आपको धैर्य और संयम के साथ आपको काम लेने की आवश्कता है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और लेन-देन में पारदर्शिता बनी रहेगी. आज के दिन आपको काम में कई तरह की चुनौतियों भी मिल सकती है लेकिन आपको सकारात्मक सोच रखनी होगी. जो लोग नौकरी में बदलाव लाने के बारे में सोच रहे हैं उनको बेहतर ऑफर आ सकते हैं. रिश्तों में मधुरता और प्रेम बना रहेगा. साथी संग कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन नई शुरुआत और सफलता से भरा हुआ होगा. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और किसी पुराने कानूनी मामले में आपकी जीत हो सकती है. जो लोग जमीन के धंधे में हैं उनकी आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपकी आमदनी में इजाफा होगा. आपको आज किसी दूसरे के मामले में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचना होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व करने क्षमता में इजाफा देखने को मिलेगा. नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग हैं, वहीं अगर रिश्तों की बात करें तो प्रेम संबंधों में मधुरता और पारिवारिक माहौल बहुत ही खुशनुमा रहेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आज आमदनी में वृद्धि होगी. आपको किसी दूसरे के मसले में पड़ने से बचना होगा. इसके अलावा जोखिम भी न लें नहीं कुछ नुकसान हो सकता है. किसी मसले पर आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. निवेश से संबंधी मामलों में आपको बहुत ही समझकर काम लेना होगा. आज घर-परिवार में पिता जी की तरफ से कोई अच्छी जिम्मेदारी मिल सकती है. शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि को हासिल करने का मौका मिलेगा. अचानक से धन लाभ के मौके मिलेंग. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा.
ये भी पढ़ें :18 साल बाद कुंभ राशि में बुध-राहु की महायुति, इन राशियों को मिलेंगे धन लाभ के अपार अवसर
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए चुनौतियों से भरा रह सकता है. कुछ आर्थिक नुकसान होने से आपके मन में निराशा का भाव रहेगा. आपको किसी भी तरह के निवेश संबंधी योजनाओं में बहुत ही सोच-समझकर काम करना होगा. आपको आज के दिन किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा. आपको कार्यस्थल पर बदलाव करना होगा. आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. शाम के समय किसी खास व्यक्ति से मेल-मुलाकात संभव है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन अचानक से धन लाभ के संकेत हैं साथ ही जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको स्थान परिवर्तन और नई तरह की जिम्मेदारी को संभालने का अवसर मिलेगा. परिवार मे प्रेम और सहयोग बना रहेगा. इसके अलावा आज के दिन आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है. आपको अपने ऊपर काम पर ध्यान देने की जरूरत है. परिवार का सहयोग मिलेगा. जल्दबाजी में किसी काम को करने से आपको बचना होगा.
धनु राशि
आज किसी मसले को लेकर मन में दुविधा और तनाव रहेगा. संतान की तरफ से आपको किसी तरह का कष्ट मिल सकता है क्योंकि वह मनमानी करेंगे. ऐसे में आपको धैर्य के साथ काम लेना होगा. जो लोग नया वाहन खरीदने के लिए इच्छुक हैं उनका सपना आज पूरा हो सकता है. आज के दिन आप किसी खास योजना पर काम को आगे बढ़ सकते हैं. दिन के दूसरे हिस्से में आपको भाग्य का कुछ साथ मिलेगा, जिससे आपके कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे और नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी. छात्रों को आज परीक्षा के लिए जमकर मेहनत करनी होगी.
मकर राशि
गुरुवार का दिन मकर राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला होगा. आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि का दिन होगा. जिन लोगों का कोई कानूनी मामला चल रहा था उसमें उनको राहत मिल सकती है. आज के दिन आपको मेहनत का पूरा फल मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी और पदोन्नति के बेहतर योग भी बन रहे हैं. परिवार में सुख और सहयोग बना रहेगा. जो लोग किसी तरह की संपत्ति या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लिप्त हैं उनको इससे लाभ मिल सकता है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज के दिन आपको नए संपर्कों का लाभ मिलेगा. व्यापार में नई योजनाएं आपके लिए सफल होंगी और खर्चों पर आपको नियंत्रण रखना होगा. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है. कामकाज में पहले से मुकाबले बेहतर सुधार दिखाई देगा. पैसों से जुड़े मामलों में आपको बहुत ही सावधानी के साथ काम करना होगा. आपको खुद के लिए समय निकालना अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको अपनी रणनीति में बदलाव लाना होगा.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन व्यस्तता से भरा हुआ होगा. आज के दिन आपको मेहनत और कार्यकुशला से भरा हुआ होगा. रिश्तों में मतभेद आज काफी हद तक सुलझेंगे. कामकाज में आज के दिन आपको रणनीति बनाकर चलना अच्छा रहेगा. जो लोग किसी तरह का व्यापार आदि करते हैं उनको कोई डील बहुत ही सोच समझकर करनी होगी. नहीं तो मामला कानूनी हो सकता है. लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी. खर्चों में इजाफा हो सकता है.