रत्न ज्योतिष शास्त्र में क्या है माणिक्य का महत्व, जानिए किसे धारण करना चाहिए और किसे नहीं
रत्न ज्योतिष में माणिक्य रत्न को सूर्य का रत्न माना जाता है. माणिक रत्न धारण करने से मान-सम्मान, आत्मविश्वास और सरकारी नौकरी के योग मजबूत होते हैं. जानिए माणिक रत्न पहनने का सही तरीका.;
रत्न ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का विशेष महत्व होता है. इन्हीं में एक रत्न होता है माणिक्य. इससे सूर्य का रत्न माना जाता है. अंग्रेजी में इसे रुबी रत्न कहा जाता है. माणिक रत्न को धारण करने से व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति बहुत ही मजबूत होती है. जब कुंडली में सूर्य की स्थिति मजूबत होती है तो व्यक्ति को मान-सम्मान, आत्मविश्वास में वृद्धि, सरकारी नौकरी और नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी होती है. आइए जानते हैं माणिक्त रत्न कब, कैसे और किस तरह से धारण करना चाहिए.
क्या होता है माणिक्य?
माणिक्य रत्न लाल रंग का होता है और इसे रत्नों का राजा कहा जाता है. माणिक्य रत्न काफी मंहगे होते हैं. यह सूर्य का प्रमुख रत्न माना जाता है.
माणिक्य रत्न धारण करने के लाभ
- माणिक्य रत्न पहनने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
- माणिक्य धारण करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ होता है.
- इस रत्न को धारण करने से जातकों के नेतृत्व करने की क्षमता में वृद्धि होती है.
- माणिक्य को पहनने से जो लोग राजनीति के क्षेत्र में होते हैं उनको अच्छी सफलता मिलती है.
- माणिक्य रत्न धारण करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है. इसके अलावा चिंता और डिप्रेशन से मुक्ति मिलती है.
- माणिक्य पहनने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि और दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहता है.
माणिक्य रत्न किसे पहनना चाहिए ?
- रत्न ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशि के जातकों के लिए माणिक्य रत्न शुभ होता है तो वहीं कुछ के लिए अशुभ.
- मेष, सिंह और धनु लग्न वालों के लिए माणिक्य रत्न धारण करना अच्छा माना जाता है.
- कर्क, वृश्चिक और मीन लग्न वालों के लिए माणिक्य रत्न पहनना मिलाजुला परिणाम रहेगा.
- जिन लोगों की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होती है उन्हे माणिक्य रत्न पहनना चाहिए.
किसे माणिक्य रत्न नहीं पहनना चाहिए?
- कन्या, मिथुन, तुला, मकर और कुंभ लग्न के लोगों को माणिक्य रत्न नहीं धारण करना चाहिए.
- जिन लोगों का उच्च रक्तचाप होता है और ह्रदय से संबंधित रोग होते हैं उनको मणिक्य रत्न नहीं पहनना चाहिए.
- माणिक्य रत्न उन लोगों नहीं पहनना चाहिए जिनके पिता से संबंध अच्छे न हो.
- जो लोग शनि से जुड़े कामों को करते हैं उनको माणिक्य रत्न नहीं नहीं पहनना चाहिए.