6 फरवरी को बनेगा नवपंचम राजयोग, इन राशि वालों को मिल सकता है अपार धन-दौलत और मान-सम्मान

वैदिक ज्योतिष के अनुसार 6 फरवरी को शुक्र के कुंभ राशि में प्रवेश और गुरु के मिथुन में स्थित होने से नवपंचम राजयोग बन रहा है. इस शुभ योग से सुख, धन, संपत्ति और वैभव में वृद्धि के योग बनेंगे. मिथुन, सिंह, तुला और मीन राशि वालों को अचानक धन लाभ, करियर में सफलता और भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है. जानिए कौन सी राशियां होंगी सबसे ज्यादा भाग्यशाली.;

( Image Source:  Sora AI )
By :  State Mirror Astro
Updated On : 4 Feb 2026 7:30 AM IST

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन और चाल में बदलाव के कारण शुभ राजयोग का निर्माण होता है. 06 फरवरी को सुख, धन, संपत्ति और वैभव के दाता कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं गुरु अभी मिथुन राशि में हैं. इस तरह से शुक्र और गुरु के बीच संबंध स्थापित होकर नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे.

इस राजयोग के निर्माण से कुछ राशि वालों का अच्छा समय शुरू हो सकता है. ऐसे में आपको अचानक धन लाभ और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग बहुत ही शुभ और फलदायी साबित हो सकता है. इस दौरान जो लोग बेरोजगार हैं उनको नई नौकरी के मौके मिल सकते हैं. व्यापार में नए तरह के अवसर मिल सकते हैं. देश-विदेश में यात्रा करने अवसरों में वृद्धि होगी. इस दौरान अविवाहित लोगों के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. धन लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के नवपंचम राजयोग बनने से सकारात्मक साबित हो सकता है. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कार्यों में साहस और पराक्रम में वृद्धि के योग बनेगा. आपको कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसर की प्राप्ति होगी. जो लोग किसी तरह के कार्य में लगे हुए हैं उनको अच्छा करने का अवसर मिल सकता है. सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी. सामाजिक दायरा बढ़ेगा.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग का बनना बहुत ही लाभकारी साबित होगा. आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और धन के आगमन के बेहतर अवसर मिलेगी. धन संबंधी योजनाओं में आपको सपलता मिलेगी. आपको पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी. जमीन-जायदाद से जुड़े मौके का लाभ आपको पूरी तरह से मिलेगा. शिक्षा और रचनात्मक कार्यो में आपके प्रयास रंग लाएंगे.

मीन राशि

मीन राशि वालों को नई योजनाओं का भरपूर लाभ नवपंचम योग के बनने से मिलेगा. नई तरह की जिम्मेदारियों का अवसर मिल सकता है. जो लोग नया काम शुरू करना चाह रहे हैं उनके लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा. नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं. पैतृक संपत्ति से संबंधित मामलों में आपको अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है. इस दौरान आपको वाहन और प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है.

Similar News