Begin typing your search...

फरवरी में 4 ग्रह बदलेंगे राशि, इन राशि वालों के लिए नौकरी-करियर के मामले में लकी रहेगा महीना

फरवरी 2026 में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की चाल बदलेगी. ग्रहण योग, बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण योग का प्रभाव जानें. किन राशियों को मिलेगा धन, करियर और यात्रा का लाभ- पढ़ें पूरा राशिफल.

zodiac signs
X
( Image Source:  sora ai )
State Mirror Astro
By: State Mirror Astro

Updated on: 3 Feb 2026 6:30 AM IST

फरवरी का महीना धार्मिक और ज्योतिष के नजरिए से बहुत ही खास और महत्वपूर्ण है. फरवरी माह सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रह अपनी चाल और राशि बदलेंगे. इसके अलावा इस महीने कई ग्रहों की युति भी बनेगी. फरवरी माह में कुंभ राशि में सूर्य और राहु की युति से ग्रहण योग, बुध और राहु की युति से जड़त्व योग जैसे अशुभ योग बनेंगे.

वहीं बुध-शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग, बुध-सूर्य की युति से बुधादित्य जैसे शुभ योग भी बनेंगे. ग्रहों की चाल और युति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगी, लेकिन फरवरी का महीना कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा. आइए जानते हैं फरवरी के महीने में किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने के योग हैं.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए फरवरी का महीना बहुत ही अच्छा, शुभ और लाभकारी साबित होगा. इस माह सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल जैसे प्रभावशाली ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा जिसका सकारात्मक प्रभाव मेष राशि वालों पर देखने को मिलेगा. माह के पहले कुछ दिन सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र आपकी राशि से दशम भाव यानी कर्म के भाव में गोचर करेंगे जिससे आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. आय के नए-नए स्त्रोत खुलेंगे. इस माह मेष राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा. करियर में एक नई दिशा मिल सकती है.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को फरवरी का महीना बहुत ही अनुकूल और शुभ साबित होगा. कई मामलों में आपको बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी. नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. इस माह आपको कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. नौकरी पेशा जातकों के लिए इस माह कई तरह के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे. कन्या राशि वालों को धन प्राप्ति के बेहतर अवसर मिलेंगे. इसके अलावा जो लोग कारोबार से जुड़े हैं उनको यह बेहतर अवसरों की प्राप्त हो सकती है.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए फरवरी का महीना अच्छा बीतेगा. एक साथ कई तरह की चुनौतियों का डटकर सामना करने में आपको कामयाबी मिलेगी जिससे आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. यह महीना जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में शुभ साबित होगा. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. कामकाज में भागदौड़ करनी पड़ सकती है. इस माह विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए फरवरी का महीना बेहतर रहेगा. आपके आत्मविश्वास, साहस और पराक्रम में वृद्दि देखने को मिलेगा. फरवरी का महीना नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा साबित होगा. घर-परिवार में खुशियां आएंगी. इस माह आपको अच्छा धन लाभ होता हुआ दिखाई देगा. माह में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है. इस माह कुंभ राशि वालों को बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी.

धर्म
अगला लेख