बेबी बंप के साथ ऐसे करें स्टाइल, हर कोई करेगा तारीफ, Sonam Kapoor से लें स्मार्ट फैशन टिप्स

अगर आप प्रेग्नेंट हैं, लेकिन आपको लगता है कि इस दौरान कैसे स्टाइलिश दिखा जाए, तो आप इसके लिए एक्ट्रेस सोनम कपूर से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. उनके हालिया लुक्स ने यह साबित कर दिया है कि प्रेग्नेंसी के दौरान एलीगेंस को बरकरार रखा जा सकता है.;

sonam kapoor

(Image Source:  instagram-@sonamkapoor )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 6 Feb 2026 5:34 PM IST

अक्सर महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान यह मान लेती हैं कि अब स्टाइलिश कपड़े पहनना मुश्किल है. ज्यादातर वह ढीले-ढाले और नॉर्मल कपड़ों में ही नजर आती हैं. उन्हें लगता है कि बेबी बंप के साथ फैशन करना शायद सही नहीं लगेगा या फिर कपड़े फिट नहीं बैठेंगे. इसी सोच की वजह से कई बार वे अपने पसंदीदा स्टाइल से दूर हो जाती हैं.

लेकिन सोनम कपूर के हालिया लुक्स ने यह कॉन्सेप्ट बदल दिया है. उन्होंने दिखाया है कि सही फिट, सॉफ्ट फैब्रिक और स्मार्ट स्टाइलिंग से प्रेग्नेंसी में भी बेहद एलिगेंट और कॉन्फिडेंट दिखा जा सकता है. अगर आप भी प्रेग्नेंट हैं, तो एक्ट्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. 

वेलवेट ड्रेस लुक

instagram-@sonamkapoor

 वेलवेट अक्सर विंटर वेडिंग या भारी-भरकम लुक से जोड़ा जाता है. लेकिन सही स्टाइलिंग से यह बहुत शीक लग सकता है. सोनम ने वेलवेट ड्रेस को हल्के मेकअप, स्लीक हेयर और मिनिमल एक्सेसरीज़ के साथ पहना, जिससे लुक रिच होने के साथ हल्का भी लगा. अगर आप वेलवेट पहन रही हैं, तो ज्वेलरी कम रखें और सॉफ्ट मेकअप चुनें.

ब्लेज़र के साथ फ्लोइंग स्कर्ट

instagram-@sonamkapoor

 सोनम का एक लुक काफी चर्चा में रहा, जिसमें उन्होंने एक स्ट्रक्चर्ड व्हाइट ब्लेज़र को फ्रंट से ओपन रखा और साथ में फ्लोइंग स्कर्ट पहनी. यह लुक प्रेग्नेंसी फैशन का नया उदाहरण है. आप भी लॉन्ग स्कर्ट के साथ ढीला ब्लेज़र या लॉन्ग कोट पहनकर यह स्टाइल अपना सकती हैं. यह आरामदायक होने के साथ बेहद एलिगेंट लगता है.

ब्लैक स्कर्ट और कोट का कूल लुक

instagram-@sonamkapoor

आप भी ब्लैक लॉन्ग स्कर्ट, मैचिंग टॉप और कोट पहनकर सोनम जैसा स्टाइल पा सकती हैं. इसके साथ हल्की ज्वेलरी और फ्लैट फुटवियर चुनें, ताकि आराम भी बना रहे.

साड़ी भी है बेस्ट ऑप्शन

instagram-@sonamkapoor

कई महिलाओं को लगता है कि प्रेग्नेंसी में साड़ी पहनना मुश्किल है, लेकिन सोनम ने इसे भी बेहद ग्रेसफुल तरीके से कैरी किया. हल्की फैब्रिक की साड़ी, ढीला पल्लू और आरामदायक ब्लाउज चुनकर आप भी साड़ी को स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं.

सोनम कपूर के ये लुक्स बताते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी फैशन से समझौता करने की जरूरत नहीं है. सही फिट, हल्के फैब्रिक और सादगी भरी स्टाइलिंग से आप भी खूबसूरत और कॉन्फिडेंट दिख सकती हैं.

Similar News