Hair Care: हेल्दी और लंबे बालों के लिए कैसी होनी चाहिए डाइट? एक्सपर्ट ने बताया क्या खाएं

आजकल हर कोई मजबूत, घने और चमकदार बाल चाहता है. एक्सपर्ट्स रुजुता दिवेकर ने बताया कि हेल्दी बालों के लिए दाल से लेकर मौसमी फल तक खाने चाहिए.

( Image Source:  AI SORA )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 28 March 2026 6:30 AM IST

लंबे, घने और चमकदार बाल सिर्फ बाहरी केयर से नहीं, बल्कि सही डाइट से मिलते हैं. अक्सर लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल रहा हो, तो बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं. ऐसे में बालों की असली खूबसूरती अंदर से आने वाली न्यूट्रिशन पर निर्भर करती है.

एक्सपर्ट्स रुजुता दिवेकर ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि हेल्दी बालों के लिए दाल से लेकर फल तक खाने चाहिए, क्योंकि इन चीजों में प्रोटीन, आयरन, विटामिन्स और हेल्दी फैट्स होते हैं.

हेल्दी बालों के लिए कैसे होनी चाहिए डाइट?

बालों की सेहत सीधे आपके शरीर की सेहत से जुड़ी होती है. अगर आप बहुत ज्यादा डाइटिंग करते हैं या खाने में से कार्बोहाइड्रेट (जैसे चावल) हटा देते हैं, तो इसका असर बालों पर भी पड़ता है. ज्यादा वजन घटाने से बाल भी कमजोर हो सकते हैं. क्रैश डाइटिंग से हेयर फॉल बढ़ सकता है.

मौसमी और लोकल फल जरूर शामिल करें

  • मौसमी फल शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं. हेल्दी बालों के लिए फल खाने जरूरी होते हैं.
  • अमरूद और आंवला जैसे फल विटामिन C से भरपूर होते हैं. विटामिन C शरीर में आयरन को अच्छे से अवशोषित करने में मदद करता है.
  • इससे हीमोग्लोबिन लेवल अच्छा रहता है. जब खून अच्छा रहेगा, तब बालों की चमक, घनत्व और रंग भी बेहतर रहेगा.

दाल और फलियां रोज खाएं

  • दालें और फलियां (जैसे मूंग, अरहर) बालों के लिए बहुत जरूरी हैं.
  • इनमें प्रोटीन (अमीनो एसिड) होता है.
  • विटामिन B और फाइबर मिलता है.
  • बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है.
  • रोज एक कटोरी दाल बालों के टूटने को कम कर सकती है.

कौन-से बीज खाने से होता है बालों को फायदा?

हलीम (Garden Cress Seeds) जैसे बीज भी बालों के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इन्हें सही तरीके से खाना जरूरी है.

  • इन्हें कच्चा पानी के साथ लेने से खास फायदा नहीं मिलता.
  • बेहतर है कि इन्हें लड्डू या खीर में मिलाकर खाएं.
  • इससे फोलिक एसिड और पोषक तत्व अच्छे से मिलते हैं.
  • सही तरीके से खाने पर ही बीज बाल और त्वचा को फायदा देते हैं.
  • हेल्दी बाल पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स से ज्यादा जरूरी है सही खान-पान.

Similar News