55 की उम्र में भी इतने हैंडसम कैसे दिखते हैं Saif Ali Khan? एक्टर ने बताया यंग दिखने का सीक्रेट

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपनी बेहतरीन एक्टिंग के अलावा यंगर लुक के लिए भी जाने जाते हैं. 55 की उम्र में उनकी फिटनेस दमदार है. लेकिन कैसे? इस सवाल का जवाब खुद सैफ ने एक इंटरव्यू में दिया है.

( Image Source:  instagram-@saifalikhan_online )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 7 March 2026 6:47 PM IST

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान उन एक्टर्स में शामिल हैं जो बढ़ती उम्र के बावजूद बेहद यंग और डैशिंग नजर आते हैं. 55 साल की उम्र में भी उनका स्टाइल, फिटनेस और पर्सनालिटी फैंस को खूब पसंद आती है. यही वजह है कि अक्सर लोग जानना चाहते हैं कि आखिर सैफ अली खान अपनी स्किन और फिटनेस का इतना अच्छा ख्याल कैसे रखते हैं.

हाल ही में एक बातचीत के दौरान सैफ ने खुद अपने यंग दिखने का सीक्रेट शेयर किया. वह रात को सोने से पहले चेहरे पर एक चीज जरूरी पोडक्ट लगाना नहीं भूलते हैं. इसके अलावा, वह कुछ खास बातों का ध्यान रखते हैं, जिससे वह इस उम्र में फिट और गुड लुकिंग नजर आते हैं. 

हेल्दी स्किन के लिए सैफ अली खान क्या करते हैं?

सैफ अली खान ने बताया कि अच्छी स्किन और अच्छा लुक पूरी तरह से लाइफस्टाइल पर डिपेंड करता है. अगर आप अच्छी नींद लेते हैं, हेल्दी खाना खाते हैं और रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, तो इसका असर सीधे आपके चेहरे पर दिखाई देता है. उन्होंने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ हर छोटी चीज चेहरे पर नजर आने लगती है. इसलिए खुद का ख्याल रखना और शरीर को सही रूटीन में रखना बेहद जरूरी हो जाता है.

सोने से पहले चेहरे पर लगाते हैं ये चीज़

सैफ अली खान की स्किनकेयर रूटीन को लेकर करीना कपूर ने भी एक दिलचस्प बात शेयर की थी. करीना ने इस बात का खुलासा किया था कि सैफ अपनी स्किन का काफी ध्यान रखते हैं और सोने से पहले मॉइस्चराइजर जरूर लगाते हैं. यही वजह है कि उनकी स्किन हमेशा हेल्दी और फ्रेश दिखाई देती है.

50 की उम्र के बाद किन आदतों से रहें दूर

इस इंटरव्यू में सैफ ने बताया कि 50 की उम्र के बाद शरीर पहले जैसा नहीं रहता है. इसलिए कुछ आदतों में बदलाव करना जरूरी हो जाता है. उन्होंने बताया कि इस उम्र में ज्यादा स्मोकिंग, ड्रिंकिंग या शरीर पर ज्यादा दबाव डालने वाली चीजों से बचना चाहिए. अगर लोग 30 की उम्र की तरह ही लाइफस्टाइल जीने की कोशिश करते हैं, तो इसका असर हेल्थ और चेहरे दोनों पर दिख सकता है. 

Similar News