Homemade Cream: चेहरे पर लगाएं घर पर बनी ये क्रीम, कुछ हफ्तों में ही दिखेगा लगेगा असर

आजकल हर कोई साफ, मुलायम और ग्लोइंग स्किन चाहता है, लेकिन महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स हर किसी के बजट में नहीं होते. ऐसे में अगर आपको घर पर ही आसान तरीके से चावल से क्रीम बना सकते हैं.

( Image Source:  AI SORA )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 26 March 2026 8:26 PM IST

क्या आप भी महंगी क्रीम्स इस्तेमाल करके थक चुके हैं, लेकिन मनचाहा ग्लो अब तक नहीं मिला? अगर हां, तो शायद अब वक्त कुछ आसान और देसी तरीके अपनाने का है. दिलचस्प बात ये है कि आपकी रसोई में मौजूद एक साधारण चीज ही आपकी स्किन के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है और वो है चावल.

चावल से बनी यह खास क्रीम को लगाने से कुछ ही हफ्तों में इसका असर साफ नजर आने लगता है. ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर कैसे बनती है ये क्रीम.

घर पर कैसे बनाएं राइस क्रीम?

  • इस क्रीम को बनाना बहुत आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें भी हर किचन में आसानी से मिल जाती हैं.
  • सबसे पहले कच्चे चावल को 2-3 बार अच्छी तरह धो लें, ताकि सारी गंदगी निकल जाए. इसके बाद चावल को पानी में पकाएं. जब चावल अच्छे से नरम और थोड़ा चिपचिपा हो जाए, तो गैस बंद कर दें.
  • अब इन पके हुए चावल में थोड़ा शहद और दूध मिलाएं. इन तीनों चीजों को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें, जब तक यह गाढ़े क्रीम जैसे टेक्सचर में न बदल जाए. तैयार क्रीम को एक साफ डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख दें. आपकी नेचुरल राइस क्रीम तैयार है.

चेहरे पर कैसे लगाएं क्रीम?

  • इस क्रीम को लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से फेस वॉश से साफ करें.
  • इसके बाद थोड़ी मात्रा में क्रीम लेकर पूरे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें.
  • इसे कुछ देर तक चेहरे पर लगा रहने दें और जब यह सूख जाए, तो सादे पानी से चेहरा धो लें. बेहतर परिणाम के लिए इसे हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें.

राइस क्रीम के फायदे

  • इस क्रीम में मौजूद दूध और शहद स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करते हैं, जिससे सूखी त्वचा मुलायम और स्मूद बनती है.
  • चावल में ऐसे गुण होते हैं जो स्किन को साफ करने और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं. नियमित इस्तेमाल से पिंपल्स भी कम हो सकते हैं.
  • यह क्रीम स्किन को पोषण देती है और चेहरे पर नेचुरल चमक लाने में मदद करती है.

क्यों चुनें यह घरेलू उपाय

इस क्रीम में कोई केमिकल नहीं होता, इसलिए यह स्किन के लिए सुरक्षित मानी जाती है. साथ ही, इसे बनाना आसान है और यह किफायती भी है. अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो यह घरेलू राइस क्रीम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है.

Similar News