Chaitra Navratri 2026: पैसे या कोई Gift Items, अष्टमी और नवमी पर बच्चियों को क्या दें, यहां से लें Idea

चैत्र नवरात्रि में इस बार 26 मार्च को अष्टमी की पूजा होगी. ऐसे में अगर आप इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि कन्या पूजन के लिए बच्चियों को पैसे या गिफ्ट्स आइटम दोनों में से क्या दें, तो आप कुछ यूनिक गिफ्ट आइडिया ट्राई कर सकते हैं.

( Image Source:  AI SORA )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 25 March 2026 3:49 PM IST

Chaitra Navratri 2026: अगर आप भी इस साल अष्टमी या नवमी पर कन्या पूजन के समय यही सोचकर कंफ्यूज हो रहे हैं कि बच्चियों को सिर्फ पैसे दें या कुछ खास गिफ्ट भी, तो आप अकेले नहीं हैं. अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि ऐसा क्या दिया जाए जो परंपरा के मुताबिक भी हो और बच्चियों के लिए यूजफूल व यादगार भी बन सके.

क्या कन्या पूजन में सिर्फ दक्षिणा काफी है या फिर इसके साथ कुछ अलग और काम का गिफ्ट देना चाहिए? इस चैत्र नवरात्रि के अष्टमी और नवमी के कन्या पूजन में आप बच्चियों को कुछ इस तरह के यूनिक गिफ्ट्स दे सकते हैं. 

स्टेशनरी आइटम्स 

अष्टमी और नवमी कन्या पूजन में आप बच्चियों को स्टेशनरी गिफ्ट कर सकते हैं. आप उन्हें नोटबुक, पेंसिल बॉक्स, रंग भरने की किताब या स्केच पेन दे सकते हैं. ये चीजें उनके पढ़ाई और क्रिएटिविटी दोनों में काम आएंगी और यकीन मानिए इन गिफ्ट्स को देकर बच्चियां खुश हो जाएंगी. 

हेल्थ और हाइजीन किट

आज के समय में हाइजीन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आप छोटी-सी हाइजीन किट तैयार कर सकते हैं जिसमें हैंड सैनिटाइजर, साबुन, टिशू और रुमाल शामिल हों. यह गिफ्ट उपयोगी भी होगा और बच्चों को अच्छी आदतें भी सिखाएगा.

कपड़े या एक्सेसरीज

लड़कियों को कपड़े और एक्सेसरीज बेहद पसंद होते हैं. ऐसे में कन्या पूजन के दिन अगर आप कुछ खास देना चाहते हैं, तो बच्चियों को सुंदर फ्रॉक, हेयरबैंड, क्लिप्स या चूड़ियां दे सकते हैं. ये गिफ्ट बच्चियों को काफी पसंद आते हैं और त्योहार की खुशी को और बढ़ाते हैं.

एजुकेशनल टॉयज

खेल-खेल में सीखने वाले खिलौने भी एक बेहतरीन ऑप्शन हैं. जैसे पजल गेम, अल्फाबेट बोर्ड या नंबर गेम्स. इससे बच्चों का मानसिक विकास भी होता है और वे खुश भी रहते हैं.

मिठाई और चॉकलेट्स

बच्चियों को मीठा बहुत पसंद होता है, इसलिए आप प्रसाद के साथ चॉकलेट्स या छोटी मिठाई के पैकेट भी दे सकते हैं. यह एक सिंपल लेकिन खुश करने वाला गिफ्ट है.

छोटे पौधे 

अगर आप कुछ अलग और बेहतर चीजें देना चाहते हैं, तो छोटे पौधे गिफ्ट कर सकते हैं. इससे बच्चों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है और यह एक यादगार तोहफा भी बन सकता है. कन्या पूजन सिर्फ एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि बच्चियों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करने का एक खूबसूरत तरीका है. ऐसे में गिफ्ट चुनते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह उपयोगी, प्यारा और बच्चों के लिए यादगार हो.

Similar News