पार्लर जाने का नहीं है टाइम, तो आजमाएं Avneet Kaur का बताया ये देसी नुस्खा, मिनटों में आ जाएगा सोने जैसा निखार

एक्ट्रेसेस की स्किन ग्लोइंग और स्पॉटलेस होती है. वे अपने चेहरे पर स्किन केयर प्रोडक्ट्स के अलावा नैचुरल चीजें भी लगाती हैं. अगर आप अवनीत कौर जैसी दमकती त्वचा पाना चाहते हैं, तो उनका बताया ये देसी नुस्खा आजमा सकते हैं.

( Image Source:  instagram-@avneetkaur_13 )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 3 March 2026 11:56 AM IST

अगर आपके पास पार्लर जाकर स्किन ट्रीटमेंट लेने का वक्त नहीं है, तो कोई बात नहीं. क्योंकि किचन में मौजूद चीजों से ही चेहरे पर सोने जैसा निखार मिल सकता है. दरअसल एक्ट्रेस अवनीत कौर का वायरल 'कोरा हल्दी' फेस मास्क इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

यह आसान-सा देसी नुस्खा इंस्टेंट ब्राइटनिंग, टैन हटाने और पिंपल्स कम करने में फायदेमंद है. चलिए ऐसे में जानते हैं कोरा हल्दी फेस मास्क बनाने का तरीका. साथ ही, हफ्ते में कितनी बार इसका करना चाहिए. 

क्या है 'कोरा हल्दी' फेस मास्क?

“कोरा” यानी हल्दी को हल्का-सा भून लेना. कच्ची हल्दी की तुलना में भुनी हुई हल्दी त्वचा पर ज्यादा सौम्य मानी जाती है और दाग-धब्बों पर बेहतर असर दिखाती है. जब इसमें बेसन, कॉफी और शहद या दूध मिलाया जाता है, तो यह एक नैचुरल एक्सफोलिएटिंग और ब्राइटनिंग पैक बन जाता है.

फेस मास्क के लिए इंग्रीडियंट्स

  • 1 छोटा चम्मच भुनी हुई हल्दी
  • 1 बड़ा चम्मच बेसन
  • 1 छोटा चम्मच कॉफी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच शहद या कच्चा दूध
  • जरूरत अनुसार गुलाब जल
  • ये सभी चीजें स्किन को क्लीन, टाइट और ग्लोइंग बनाने में मदद करती हैं.

कैसे बनाएं मास्क?

  • फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले हल्दी को हल्की आंच पर 1–2 मिनट तक सूखा भून लें.
  • एक बाउल में बेसन, कॉफी और भुनी हल्दी मिलाएं.
  • अब इसमें शहद या दूध डालें.
  • जरूरत के अनुसार गुलाब जल मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें.
  • ध्यान रखें कि पेस्ट न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा.

मास्क लगाने का सही तरीका क्या है?

  •  मास्क लगाने से पहले चेहरा अच्छी तरह साफ कर लें.
  • तैयार पेस्ट को पूरे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं.
  • 10–15 मिनट तक सूखने दें.
  • हल्के हाथों से मसाज करते हुए गुनगुने पानी से धो लें.
  • तुरंत ही त्वचा में फ्रेशनेस और हल्की चमक नजर आने लगेगी.

कितनी बार करें इस्तेमाल?

इस फेस मास्क को हफ्ते में 2–3 बार इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

कोरा मास्क के क्या हैं फायदे?

  • भुनी हल्दी और बेसन मिलकर चेहरे की डलनेस कम करते हैं और नैचुरल ग्लो देते हैं.
  • कॉफी और हल्दी स्किन से सनटैन हटाने में मदद करते हैं, जिससे रंगत निखरती है.
  • हल्दी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासों को कम करने में असरदार हो सकते हैं.
  • कॉफी डेड स्किन सेल्स हटाकर स्किन को स्मूद बनाती है.

ध्यान रखने वाली बातें

  • ज्यादा देर तक मास्क न छोड़ें, वरना हल्दी हल्का पीला दाग छोड़ सकती है.
  • हमेशा ताजा पेस्ट बनाकर ही इस्तेमाल करें.
  • अगर एलर्जी होने लगे, तो इस फेस मास्क का यूज न करें.
  • अगर आप भी बिना पार्लर जाए, घर बैठे मिनटों में ग्लो पाना चाहती हैं, तो यह देसी नुस्खा आपके काम आ सकता है. रोजाना देखभाल और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर आपकी स्किन में नैचुरल चमक खुद-ब-खुद नजर आने लगेगी. 

Similar News