Begin typing your search...

Inky Black से लेकर Bronte Blonde तक, इस साल ये हेयर कलर बनेंगे ट्रेंड, फेस टोन के हिसाब से ऐसे चुनें शेड

सही हेयर कलर चुनना सिर्फ ट्रेंड फॉलो करना नहीं है, बल्कि अपनी फेस टोन और अंडरटोन को समझना भी उतना ही जरूरी है. इस साल Inky Black से लेकर Bronte Blonde तक हेयर कलर ट्रेंड में रहेंगे.

Dua Lipa
X
( Image Source:  instagram-@dualipa )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत4 Mins Read

Updated on: 28 Feb 2026 2:11 PM IST

क्या आप भी नया हेयर कलर ट्राय करने का सोच रहे हैं, लेकिन समझ नहीं पा रहे कि कौन-सा शेड आप पर सबसे ज्यादा जचेगा? इस साल क्लासिक और बोल्ड दोनों तरह के शेड्स पसंद किए जाएंगे. जहां इंकी ब्लैक से लेकर ब्रोंटे ब्लॉन्ड तक कई ऐसे हेयर कलर ट्रेंड में हैं, जो न सिर्फ आपके लुक को फ्रेश बनाएंगे बल्कि आपकी पर्सनैलिटी को भी हाईलाइट करेंगे.

चलिए ऐसे में जानते हैं साल 2026 में कौन-से हेयर कलर इंटरनेट पर छा जाएंगे. साथ ही, आपके लिए परफेक्ट हेयर कलर कौन-सा रहेगा और सही शेड चुनने का तरीका.

एस्प्रेसो ब्राउन

गहरा ब्राउन यानी एस्प्रेसो ब्राउन 2026 में भी पसंद किया जाएगा. यह रंग नेचुरल दिखता है लेकिन साथ ही बहुत ग्लैमरस भी लगता है.

किन लोगों पर सूट करेगा यह कलर?

  • एस्प्रेसो ब्राउन लगभग सभी फेस शेप पर सूट करता है.
  • वॉर्म और न्यूट्रल स्किन टोन के लिए यह परफेक्ट कलर है.
  • यह शेड उन लोगों के लिए सही है जो क्लासी और टाइमलेस लुक चाहते हैं.

कैरेमल बैलेज

नेचुरल और सॉफ्ट लुक पसंद करने वालों के लिए कैरेमल बैलेज इस साल भी हिट रहेगा. यह बालों में सन-किस्ड ग्लो देता है और बहुत ज्यादा मेंटेनेंस भी नहीं मांगता.

किस पर जचेगा?

  • राउंड और ओवल फेस शेप वाली वुमन्स पर यह कलर जचेगा.
  • वॉर्म, न्यूट्रल और हल्के कूल टोन कैरेमल बैलेज कलर के लिए सही है.
  • यह शेड उन लोगों के लिए बेस्ट है जो सटल लेकिन स्टाइलिश बदलाव चाहते हैं.

चैरी मोचा

इस साल चैरी टोन काफी पॉपुलर रहेंगे. चैरी मोचा ऐसा शेड है जो लाल और ब्राउन का खूबसूरत मिश्रण होता है. यह रंग चेहरे पर गर्माहट लाता है और धूप में बेहद चमकदार दिखता है.

इस कलर की खासियत?

  • अगर आप हार्ट या स्क्वायर फेस शेप है, तो आप अपने बालों पर चैरी मोचा कलर करवा सकती हैं.
  • वॉर्म या ऑलिव स्किन टोन के लिए यह हेयर कलर अच्छा ऑप्शन है.
  • यह रंग खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है जो बोल्ड लेकिन क्लासी लुक चाहते हैं.

इंकी ब्लैक

गहरा काला रंग कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता. इस साल भी इंकी ब्लैक एक मजबूत ट्रेंड रहेगा. यह रंग चेहरे के फीचर्स को शार्प दिखाता है और एक रहस्यमयी, एलिगेंट लुक देता है.

किन बातों का ध्यान रखें?

  • ओवल और लॉन्ग फेस शेप
  • कूल अंडरटोन वाली स्किन
  • अगर आप सिंपल लेकिन पावरफुल लुक चाहती हैं, तो यह शेड आपके लिए परफेक्ट है.

ब्रोंटे ब्लॉन्ड

ब्राइट और अट्रैक्टिव लुक के लिए ब्रोंटे ब्लोंड ट्रेंड में रहेगा. यह शेड आपको भीड़ से अलग दिखाता है और काफी फ्रेश फील देता है.

किस पर जचेगा?

  • राउंड और ओवल फेस शेप
  • कूल या न्यूट्रल स्किन टोन
  • अगर आप बोल्ड एक्सपेरिमेंट करने से नहीं डरतीं, तो यह रंग ट्राई किया जा सकता है.
अगला लेख