क्या Louis Vuitton ने भारत से चोरी किया है अपने Logo का फूल वाला डिजाइन? इंफ्लुएंसर के Viral दावे में कितना सच

दुनिया के मशहूर लग्ज़री ब्रांड Louis Vuitton के आइकॉनिक फूल वाले मोनोग्राम को लेकर एक दावा किया गया है. एक इंफ्लुएंसर का कहना है कि यह डिजाइन भारत के 12वीं सदी के मंदिर की नक्काशी से मिलता-जुलता है.

( Image Source:  instagram-@deepikapadukone )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 25 Feb 2026 5:52 PM IST

Louis Vuitton आज दुनिया के सबसे बड़े लग्ज़री ब्रांड्स में गिना जाता है. इसके बैग, ट्रंक और कस्टम-मेड पीस लोगों के बीच बेहद पॉपुलर हैं. इस ब्रांड के एक-एक बैग की कीमत लाखों में है. हर कोई चाहता है कि एक बार वह अपनी लाइफ में इस ब्रांड की चीज़ खासतौर पर बैग जरूर खरीदे. 

बैग पर बने आइकॉनिक ‘LV’ फ्लावर मोटिफ मोनोग्राम भला किसकी नजर से छूट सकता है, लेकिन हाल ही में एक वायरल दावे में कहा गया है कि यह डिजाइन भारत के एक मंदिर से मिलता-जुलता है. चलिए जानते हैं आखिर क्या है सच्चाई. 

ये भी पढ़ें :10 पॉइंट्स में समझें कैसे होते हैं Boomers, ये ट्रिक्स जान ली तो इनसे काम निकालना हो जाएगा आसान

कहां है चेन्नाकेशव मंदिर?

हाल ही में फेमस आस्ट्रेलियन व्लॉगर लियाम रिचर्ड्स कर्नाटक में 12वीं सदी के चेन्नाकेशव मंदिर गए थे. वह इस मंदिर की नक्काशी देख दंग रह गए. इस दौरान उन्हें कुछ ऐसा दिखा, जिसे और वहां की एक नक्काशी पर वैसा ही डिज़ाइन देखा.

क्या LV’ का मोनोग्राम है इस मंदिर से इंस्पार्यड

चेन्नाकेशव मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर तारे के आकार के प्लेटफॉर्म पर बना है. साबुन पत्थर (सोपस्टोन) से तैयार इस स्ट्रक्चर में देवताओं, नर्तकियों, संगीतकारों और अप्सराओं की अद्भुत मूर्तियां उकेरी गई हैं. बताया जाता है कि इसे पूरा होने में करीब 103 साल लगे. लियाम मंदिर की कारीगरी देखकर दंग रह गए. उन्होंने एक मूर्ति के बेल्ट जैसे डिज़ाइन पर ज़ूम करते हुए कहा कि यह पैटर्न बिल्कुल ‘LV’ के चार पंखुड़ियों वाले फूल जैसा दिखता है.

क्या सच में भारत से जुड़ा है मोनोग्राम का रहस्य?

वीडियो में लियाम ने दावा किया कि पत्थर पर उकेरा गया चार पंखुड़ियों वाला फूल वही डिज़ाइन है, जो ‘LV’ के मोनोग्राम में दिखाई देता है. उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि शायद ब्रांड ने यहीं से इंस्पिरेशन ली होगी. हालांकि, यह दावा आधिकारिक तौर पर साबित नहीं है. अक्सर ऐसा होता है कि अलग-अलग सभ्यताओं में एक जैसे ज्योमेट्रिक डिजाइन अपने-आप डेवलप हो जाते हैं. इसके बावजूद, इन दोनों डिजाइनों की समानता लोगों के मन में सवाल कर रही है.

Louis Vuitton ब्रांड के बारे में

Georges Vuitton ने 1896 में इस मोनोग्राम को डिजाइन किया था. वे अपने पिता Louis Vuitton की विरासत को आगे बढ़ाना चाहते थे. ब्रांड की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस डिज़ाइन पर आर्ट नोव्यू, जापोनिज़्म और गोथिक हेराल्डिक आर्ट का प्रभाव था. इंटरलॉकिंग ‘LV’ अक्षर, चार पंखुड़ियों वाला गोल फूल, हीरे के आकार में फूल और एक स्टार. ये सभी मिलकर मोनोग्राम कैनवास की पहचान बने. 

Similar News