Holi 2026: होली में चढ़ा भांग का नशा नहीं पकड़ेगा सिर, ऐसे उतार सकते हैं हैंगओवर

होली पर अक्सर लोग मस्ती-मस्ती में ज्यादा भांग पी लेते हैं. ऐसे में शाम होते-होते भांग का नशा सिर में दर्द कर देता है, लेकिन आप कुछ आसान तरीकों से भांग का हैंगओवर उतार सकते हैं.

( Image Source:  AI SORA )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 25 Feb 2026 6:39 PM IST

होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ ठंडाई और भांग के बिना अधूरा माना जाता है. लेकिन कई बार जरा सी ज्यादा मात्रा सिरदर्द, चक्कर, उलझन और उल्टी जैसा महसूस करा सकती है. भांग का असर धीरे-धीरे चढ़ता है, इसलिए लोग समझ नहीं पाते और बाद में हैंगओवर परेशान करने लगता है.

अगर आपको भी होली के बाद भारीपन या नशा महसूस हो रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप इस हैंगओवर से जल्दी राहत पा सकते हैं. 

10 असरदार तरीके

  • डिहाइड्रेशन हैंगओवर की बड़ी वजह है. ऐसे में होली की शाम या अगले दिन भांग का हैंगओवर दूर करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं. पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं.
  • ज्यादा भांग पीने से थकान लग जाती है और चक्कर आ सकते हैं. ऐसे में नारियल पानी फायदेमंद है. नारियल पानी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स शरीर को तेजी से हाइड्रेट करते हैं, जिससे चक्कर और थकान कम होती है.
  • भांग ही नहीं किसी भी तरह के हैंगओवर को उतारने के लिए नींबू सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है. दरअसल नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. गुनगुने या नॉर्मल पानी में नींबू मिलाकर पीने से आपको असर साफ दिखेगा. 
  • हर्बल टी भी एक अच्छा तरीका है. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हर्बल टी शरीर को आराम देती है और सिरदर्द कम करने में मदद करती है.
  • सेब, पपीता, खीरा या सलाद जैसे फाइबर रिच फूड पाचन को बेहतर बनाते हैं और नशे का असर कम करते हैं.
  • अदरक चाय या अदरक का छोटा टुकड़ा चबाने से मतली और उल्टी की समस्या कम हो सकती है.
  • शरीर को रिकवर होने के लिए आराम चाहिए. कुछ घंटों की नींद से दिमाग शांत होता है और असर कम होता है.
  • अदरक चाय या अदरक का छोटा टुकड़ा चबाने से मतली और उल्टी की समस्या कम हो सकती है.
  • ठंडे पानी से मुंह और आंखों को धोने से ताजगी महसूस होती है और सुस्ती कम होती है.
  • धीरे-धीरे गहरी सांस लेने से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है और दिमाग शांत होता है.

Similar News