एक्ट्रेस Munmun Dutta जैसा चाहिए ग्लो, तो रात को सोने से पहले करें ये काम, FAQ में पाएं हर सवाल का जवाब

अगर आप भी Munmun Dutta जैसा नेचुरल और रेडिएंट ग्लो पाना चाहती हैं, तो रात की स्किनकेयर रूटीन को नजरअंदाज न करें.

( Image Source:  instagram-@mmoonstar )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 25 Feb 2026 2:03 PM IST

हर कोई चाहता है कि हमारी स्किन सुबह उठते ही फ्रेश, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग नजर आए. अगर आप भी क्लियर और सॉफ्ट स्किन पाना चाहती हैं, तो रात में सोने से पहले आपको स्किनकेयर रूटीन फॉलो करना चाहिए. हाल ही में टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी ने एक वीडियो शेयर किया है.

इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वह रात को सोने से पहले चेहरे पर कौन-कौन सी चीजें लगाती हैं. आप भी एक्ट्रेस जैसा ग्लो पाने के लिए उनके टिप्स फॉलो कर सकते हैं. 

1. सवाल: क्या सोने से पहले मेकअप हटाना जरूरी है?

जवाब: मेकअप बिना रिमूव किए सोने से स्किन पोर्स हो जाते हैं और यह आदत पिंपल्स की वजह बन सकता है. इसलिए ग्लोइंग स्किन के लिए मेकअप हटाना बेहद जरूरी है. अगर मेकअप रिमूवर न हो तो एलोवेरा जेल, दूध या नारियल तेल से भी मेकअप साफ किया जा सकता है. ये प्राकृतिक चीजें त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचातीं और नमी भी बनाए रखती हैं.

2. सवाल: सीरम क्यों लगाना चाहिए?

जवाब: रात को सोने से पहले एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता चेहरे पर सीरम लगाती हैं. सीरम लगाने से स्किन में नमी लॉक होती है. सीरम हल्का होता है और त्वचा की गहराई तक जाकर पोषण देता है, जिससे सुबह चेहरा ज्यादा स्मूद और हेल्दी दिखता है.

3. सवाल: रात को शीट मास्क यूज क्यों करना चाहिए?

जवाब: शीट मास्क त्वचा को इंस्टेंट हाइड्रेशन देता है. इसे लगभग 15 मिनट तक लगाकर रखें. इस दौरान कोल्ड जेड रोलर से हल्की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्किन ज्यादा रिलैक्स महसूस करती है.

4. सवाल: सोने से पहले मॉइश्चराइजर लगाने के फायदे

जवाब: अगर आप हेल्दी और ग्लास स्किन पाना चाहते हैं, तो रात को सोने से पहले मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी है. यह मास्क और सीरम से मिली नमी को सील कर देता है, जिससे त्वचा रातभर ड्राई नहीं होती.

5. सवाल: ओवरनाइट स्लीपिंग मास्क क्या करता है?

जवाब: ओवरनाइट स्लीपिंग मास्क त्वचा को गहराई से रिपेयर करता है. यह रातभर स्किन को पोषण देता है और सुबह चेहरा ज्यादा ग्लोइंग और फ्रेश दिखता है.

Similar News