होली के रंगों को छुड़ाने में नहीं आएगी कोई परेशानी, बहुत काम के हैं ये हैक्‍स

होली खेलने के बाद त्वचा और बालों से जिद्दी रंग हटाना अक्सर मुश्किल हो जाता है. कई बार गलत तरीके अपनाने से स्किन ड्राई या इरिटेट भी हो सकती है. ऐसे में कुछ आसान हैक्स आपकी काफी मदद कर सकते हैं.

( Image Source:  AI SORA )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 25 Feb 2026 1:03 PM IST

होली की रंगों से खेलने में बेहद मजा आता है, लेकिन ये रंग जल्दी से साफ नहीं होते हैं. कई बार केमिकल वाले रंग स्किन में गहराई तक बैठ जाते हैं, जिससे जलन, रूखापन और रैशेज की समस्या भी हो सकती है. ऐसे में चेहरा खराब हो जाता है, लेकिन अब आपको होली के बाद रंग छुड़ाने को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा.

कुछ आसान घरेलू हैक्स अपनाकर आप बिना ज्यादा मेहनत के स्किन और बालों से रंग हटा सकते हैं. खास बात यह है कि ये उपाय नैचुरल हैं, जिससे स्किन और बालों को नुकसान भी नहीं होगा. 

होली के रंग कैसे हटाएं?

  1. स्किन से रंग हटाने के लिए आप तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. नारियल, ऑलिव ऑयल और बादाम का तेल असरदार रहेंगे. बस होली खेलने के बाद नहाने से पहले अच्छे से बॉडी पर ऑयल मसाज कर लें.
  2.  चेहरे और शरीर से रंग हटाने के लिए आप पैक का यूज कर सकते हैं. बेसन में दूध और एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे त्वचा पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें. यह रंग हटाने के साथ-साथ स्किन को एक्सफोलिएट भी करता है.
  3. मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल भी रंग हटाने के लिए असरदार उपाय है. बस दोनों को मिलाकर बॉडी पर लगाएं और आधा सूखने पर धो लें. यह स्किन से एक्सट्रा ऑयल और रंग दोनों निकालने में मदद करता है.
  4. जिद्दी होली के रंगों से छुटकारा पाने के लिए शहद में नींबू का रस मिलाकर लगाएं. ध्यान रखें, अगर त्वचा कटी-फटी या बहुत संवेदनशील है तो इसका इस्तेमाल न करें.
  5. बालों से रंग साफ करने के लिए स्कैल्प पर दही और नींबू का मिश्रण लगाकर 20-45 मिनट तक छोड़ दें. फिर माइल्ड, सल्फेट-फ्री शैंपू से धो लें.
  6. भीगी हुई मेथी को पीसकर दही और नींबू के साथ मिलाएं. यह बालों की गहराई से सफाई करता है.
  7. इस बात का ध्यान रखें कि होली खेलने के बाद सबसे पहले ठंडे पानी से त्वचा धोएं. इससे रंग और ज्यादा अंदर नहीं समाएगा.
  8. गर्म पानी से न नहाएं, क्योंकि वॉम वॉटर त्वचा में रंग को लॉक कर सकता है, इसलिए शुरुआत में इसका उपयोग न करें.
  9. रंग हटाने के लिए स्किन को जोर-जोर से रगड़ने से जलन और लालिमा बढ़ सकती है. हमेशा हल्के हाथों से साफ करें.
  10. रंग हटाने के बाद एलोवेरा जेल लगाएं. यह त्वचा की जलन कम कर उसे ठंडक और नमी देता है. इन आसान हैक्स को अपनाकर आप होली के रंगों से बिना किसी परेशानी के छुटकारा पा सकते हैं.

Similar News