क्या है Spoon Trend, जिसमें धड़ल्ले से Instagram पर बढ़ जाते हैं followers? यूजर्स बोले- 7 साल की मेहनत बेकार
Spoon Trend Instagram Viral Challenge: Spoon Trend सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चम्मच से डिब्बे या सतह को स्क्रेच करके फॉलोअर्स बढ़ाने का दावा किया जाता है. कई यूजर्स सालों की मेहनत के बाद भी इस ट्रेंड से हैरान हैं.;
what is spoon trend instagram
(Image Source: artiregmi12 - instagram )बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक नया और हैरान करने वाला ट्रेंड उभरकर सामने आया है, जिसे लोग 'Spoon Trend Followers' के नाम से जान रहे हैं. इस ट्रेंड में कंटेंट क्रिएटर्स अपने फॉलोअर्स की संख्या के अनुसार कुछ अनोखा करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में यूजर कहता है कि उसके पास जितने फॉलोअर्स हैं, उतनी बार वह किसी डिब्बे या सतह पर स्क्रेच करेगा. जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, कई अन्य यूजर्स ने भी इसे फॉलो करना शुरू कर दिया.
क्या है Spoon ट्रेंड?
सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड की वजह से वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और कई लोग रातों-रात लाखों फॉलोअर्स पाने की उम्मीद में इसे दोहरा रहे हैं.तो वहीं इन दिनों ये एक ट्रेंड बन चुका है. कुछ यूजर्स का दावा है कि अगर चम्मच से किसी डिब्बे को खोदा जाए या स्क्रेच किया जाए, तो फॉलोअर्स की संख्या में इजाफा होता है. उदाहरण के लिए, एक यूजर ने तीन वीडियो पोस्ट किए और उसे 3 लाख फॉलोअर्स मिल गए, जबकि दूसरे यूजर ने 16 वीडियो पोस्ट किए और उन्हें साढ़े चार लाख फॉलोअर्स प्राप्त हुए.
हालांकि यह ट्रेंड मजेदार और आकर्षक नजर आता है, विशेषज्ञ सोशल मीडिया पर ऐसे वायरल चैलेंजेस के पीछे अक्सर साइबर और मानसिक प्रभावों की चेतावनी भी देते हैं. इस ट्रेंड ने युवाओं में उत्सुकता बढ़ा दी है, लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसे हरकतें करना हमेशा सुरक्षित या टिकाऊ तरीका नहीं होता.
क्या सच में काम करता है Spoon Trend?
सोशल मीडिया पर Spoon Trend इंस्टाग्राम खूब तेजी से वायरल हो रहा है तो वहीं इसके साथ ही कुछ लोग फनी वीडियो भी बना रहे हैं. जैसे कि एक फॉलोवर्स है तो एक रुपये दूंगा, एक फॉलोवर्स है तो एक ताना बिल्ली को दूंगा खाने के लिए, इस तरह एक फॉलोवर्स कमाने की होड़ में ये अनोखा ट्रेंड खूब तेजी से वायरल हो रहा है तो वहीं इस वीडियो को लेकर कई पुराने कंटेट किएटर हैरान हैं जो सालों से फॉलोवर्स कमाने के लिए वीडियो बना रहे हैं.
Spoon trend पर क्या बोले यूजर्स?
सोशल मीडिया X पर Flame नाम के एक यूजर ने लिखा कि, Instagram's new trend.. Create a new account, start posting, Fork vs wall Spoon vs wall , Diddy vs spoon, Fork vs diddy etc ..You'll get massive followers and views तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि,What is this spoon trend, happysinghcool नाम के एक यूजर ने लिखा कि, मुझे लगता है सही समय पर चम्मच उठा लेना चाहिए. artiregmi12 नाम के एक यूजर ने लिखा कि, चम्मच वालों ने मेरी मेहनत पर लात मार दी.