‘धूम स्टाइल’ स्टंट पड़ा भारी! बाइक राइड के दौरान युवती को ‘प्राइवेट पार्ट’ में लगी चोट, Video देख यूजर्स बोले AI
मुंबई में एक बाइक राइड के दौरान युवक के ‘धूम स्टाइल’ स्टंट ने बड़ा हादसा कर दिया. वायरल वीडियो में युवक ने तेज रफ्तार में व्हीली करने की कोशिश की, जिससे पीछे बैठी युवती संतुलन खोकर बाइक के पिछले हिस्से में फंस गई और उसे पेल्विक हिस्से में चोट लगी. जबकि कुछ यूजर्स ने वीडियो को AI बताया.
mumbai Dhoom Style Stunt
एक आम सी बाइक राइड, जो खुशी और मस्ती के लिए शुरू हुई थी, अचानक डर और दर्द में बदल गई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवती बाइक पर पीछे बैठी नजर आती है. शुरुआत में सब कुछ बिल्कुल सामान्य लगता है. वह आराम से बैठी है, हल्के से बाइक चला रहे युवक को पकड़े हुए, और दोनों सड़क पर आगे बढ़ रहे हैं. लेकिन कुछ ही सेकंड में हालात बदल जाते हैं. बिना किसी इशारे के बाइक चला रहा युवक अचानक खतरनाक स्टंट करने लगता है, और ये कारनामा करना महंगा पड़ गया.
क्या स्टंट दिखाने के चक्कर में खतरे में पड़ गई जान?
वीडियो में साफ दिखता है कि युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए अचानक आगे का पहिया हवा में उठा देता है, यानी ‘व्हीली’ करने की कोशिश करता है. वह शायद इस स्टंट का मजा ले रहा था, लेकिन उसने पीछे बैठी युवती की सुरक्षा के बारे में नहीं सोचा. अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ता है और युवती घबरा जाती है. वह खुद को संभालने की कोशिश करती है, लेकिन उसकी पकड़ छूट जाती है. इसी दौरान वह बाइक की सीट और पीछे के टायर के बीच की संकरी जगह में फंस जाती है.
कैसे फंस गई युवती?
हादसे के वक्त युवती का आधा शरीर और उसके पैर बाइक के पिछले हिस्से में फंस जाते हैं. बताया जा रहा है कि उसे कमर और पेल्विक हिस्से में चोट आई. जब युवक को समझ आया कि क्या हो गया है, तो उसने तुरंत बाइक रोकी और उसे बाहर निकालने की कोशिश की. उसे अस्पताल ले जाया गया या नहीं, इसकी साफ जानकारी सामने नहीं आई है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने कहा कि सड़क पर इस तरह स्टंट करना बेहद खतरनाक है. साथ ही दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहना था, जिसे लेकर भी सवाल उठे.
क्या बोले यूजर्स?
वायरल वीडियो पर arvinderkr नाम के एक यूजर ने लिखा कि, Personal life enjoy kr rhe, sunilkrishnamurthy नाम के एक यूजर ने लिखा कि, Hope she is fine, marinaa_sunshine नाम के एक यूजर ने लिखा कि, When girls fall for “chapri” guys, this is the outcome. my__farhan नाम के एक यूजर ने लिखा कि AI hai, notrigaengineer नाम के एक यूजर ने लिखा कि, She helped him do a wheelie. Things girl do for love. इस वीडियो पर इस तरह के कमेंट छाया हुआ है.





