सब गोलमाल है भाई! 12वीं के मैथ्स पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, बज गया Rickroll गाना? VIDEO वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा है कि 12वीं के मैथ्स पेपर का QR कोड स्कैन करते ही YouTube पर Rickroll वीडियो खुल गया. क्या सच में ऐसा हुआ? जानें पूरा मामला.
सोशल मीडिया के दौर में हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है और कई बार इनमें किए गए दावे लोगों को हैरान कर देते हैं. जैसा कि आपको मालूम को हाल ही के दिनों में UPSC का रिजल्ट आया है जिसमें आकांक्षा सिंह को लेकर खूब चर्चा हुई थी. अब इन दिनों बोर्ड परीक्षाओं का समय चल रहा है और इसी बीच 12वीं के गणित के पेपर को लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने छात्रों और अभिभावकों के बीच नई चर्चा छेड़ दी है.
वायरल वीडियो में एक लड़की दावा करती नजर आती है कि उसके 12वीं के मैथ्स के पेपर में एक QR कोड दिया गया था. वीडियो में वह उस QR कोड को स्कैन करती है और दावा करती है कि स्कैन करते ही उसका फोन सीधे YouTube पर खुल जाता है, जहां एक वीडियो चलने लगता है. इस दावे के साथ शेयर किया गया वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोग इसे लेकर अलग-अलग तरह की रिएक्शन दे रहे हैं.
वायरल वीडियो पर क्या बोले यूजर्स?
@TheWittyWasim नाम के एक यूजर ने लिखा कि, CBSC Maths Paper के QR Code ने Student को भी Rickroll कर दिया. Class 12th के Maths Paper में एक QR Code छपा था Exam के बाद कुछ स्टूडेंट ने सोचा चलो Scan करके देखते हैं शायद Solution या Exam Info मिल जाए. सीधे खुल गया Nick Astley का Never Gonna Give you Up वाली वीडियो. यानी Maths पेपर के बाद भी Students को मिल गया पुराना वाला Rickroll Internet Prank. अब यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है कल रात से. Comment सेक्शन में Video है आप लोग भी देखें और बताएं यह सच में हुआ है या किसी ने मजाक कर दिया.
Dr. Sheetal yadav नाम के एक यूजर ने लिखा कि, CBSE बोर्ड, इंडिया ने मैथ्स के क्वेश्चन पेपर पर Youtube QR कोड प्रिंट करके 2.5 मिलियन स्टूडेंट्स को रिकमेंड किया. QR कोड स्कैन करने कर बच्चे Rickroll नाम की यूट्यूब वीडियो पर पहुंच रहे हैं. शिक्षा व्यवस्था इस देश में मजाक बनकर रह गई है