अब दोबारा पर्दे पर दिखेगी Physics Wallah की कहानी! Alakh Pandey से पढ़कर इतने बच्चों का पूरा हुआ सपना, जानें कितने करोड़ के हैं मालिक
Physics Wallah के फाउंडर अलख पांडे की इंस्पिरेशन कहानी अब जल्द ही पर्दे पर देखने को मिलेगी. साधारण परिवार से आने वाले अलख पांडे ने अपनी मेहनत और जुनून के दम पर लाखों छात्रों को IIT-JEE और NEET जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी कराई.
भारत में शिक्षा के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और एडटेक कंपनियों ने लाखों बच्चों के लिए पढ़ाई को आसान और किफायती बनाया है. इन्हीं बदलावों के बीच एक नाम तेजी से उभरा, वह अलख पांडे. साधारण परिवार से आने वाले अलख पांडे ने अपनी मेहनत, जुनून और अलग सोच के दम पर शिक्षा की दुनिया में नई पहचान बनाई.
आज उनका प्लेटफॉर्म Physics Wallah लाखों छात्रों को कम फीस में कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करवाने के लिए जाना जाता है. अब जल्द ही अलख पांडे की जिंदगी पर बनी वेब सीरीज रिलीज होने वाली है. चलिए ऐसे में जानते हैं अलख पांडे कौन हैं?
ये भी पढ़ें :क्लास 8 की किताब पर बवाल: SC के दबाव में NCERT ने मांगी माफी, X पोस्ट में क्या सफाई दी?
कहां से शुरू हुआ सफर?
अलख पांडे का प्रयागराज के रहने वाले हैं. उनकी जिंदगी आसान नहीं रही. जब वह छठी क्लास में थे, तब उनके पिता को घर बेचना पड़ा था, जिसके कारण उनका परिवार झुग्गी में रहता था. वह IIT एंट्रेंस जैसे एग्जाम की तैयारी करना चाहता थे, लेकिन यह हो नहीं पाया और उन्होंने महज आंठवी क्लास से ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया था. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि पढ़ाना न ही उनका जुनून था न ही सपना. उन्होंने सिर्फ मजबूरी के चलते यह काम शुरू किया था.
कब शुरू किया यूट्यूब चैनल ‘Physics Wallah’?
साल 2016 में अलख पांडे ने यूट्यूब पर एक चैनल शुरू किया, जहां वह स्टूडेंट्स को फिजिक्स पढ़ाने लगे. उनके पढ़ाने का स्टाइल काफी सिंपल और दिलचस्प था, जिसकी वजह से बच्चे तेजी से उनसे जुड़ते चले गए. कुछ ही समय में उनका चैनल काफी फेमस हो गया और लाखों छात्र उनके वीडियो देखकर IIT-JEE, NEET और अन्य प्रकॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने लगे. इसके बाद उन्होंने Physics Wallah नाम से एक एजुकेशन ऐप और प्लेटफॉर्म शुरू किया, जिसने एडटेक इंडस्ट्री में नई पहचान बनाई.
कितनी है अलख पांडे की नेटवर्थ?
आज Physics Wallah एक सफल एडटेक कंपनी बन चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल कर लिया है. Hurun India Rich List के अनुसार अलख पांडे की ₹14,510 करोड़ के मालिक हैं. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने यह मुकाम सिर्फ बिजनेस के जरिए नहीं बल्कि शिक्षा को सस्ता और सुलभ बनाने के मिशन के साथ हासिल किया.
अब तक कितने बच्चे हुए पास?
Physics Wallah प्लेटफॉर्म के जरिए हर साल हजारों छात्र NEET, JEE और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करते हैं. उनकी क्लासेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे मुश्किल टॉपिक्स को भी बेहद आसान तरीके से समझाते हैं. हालांकि, इस बारे में सटीक डेटा नहीं है कि अलख पांडे से पढ़कर कितने बच्चों का सपना साकार हुआ है.
इस वेब सीरीज में दिखेगी कहानी
अलख पांडे की कहानी अब पर्दे पर भी दिखाई देने वाली है. TVF उनकी कहानी से प्रेरित एक नई वेब सीरीज “Hello Bachhon” लेकर आ रहा है, जो Netflix पर रिलीज होगी. इस सीरीज में एक्टर विनीत कुमार सिंह अलख पांडे का किरदार निभाते नजर आएंगे. यह सीरीज उनके संघर्ष, मेहनत और सफलता की कहानी को दर्शकों के सामने पेश करेगी.