Begin typing your search...

Aditi Hundia की बिकिनी वीडियो वायरल होते ही शुरू ट्रोलिंग, यूजर्स बोले- 'ईशान भाई बिहार से हैं शादी मुश्किल है'

भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद ईशान किशन अपनी कथित गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ जश्न मनाते दिखे. इसी बीच अदिति का पुराना बिकिनी रैंप वॉक वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई.

ishan kishan girlfriend aditi hundia bikini video troll after t20 world cup 2026
X
( Image Source:  X: @DrSimpist )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Updated on: 9 March 2026 6:52 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत का जश्न अभी भी पूरे जोश में चल रहा है. टीम इंडिया ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया. यह भारत का कुल तीसरा टी20 विश्व कप खिताब है. मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए और फिर न्यूजीलैंड को 159 रन पर रोककर 96 रनों से शानदार जीत हासिल की.

इसी बीच ईशान किशन अपनी कथित गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) के साथ नजर आए. अदिति स्टैंड्स से मैच देख रही थीं और जीत के बाद मैदान पर आकर ईशान के साथ जश्न मनाया. दोनों को गले लगते, बातें करते और खुशी में साथ नाचते हुए देखा गया. कुछ वीडियो में तो दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आए, जिससे सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई.

क्यों ट्रोल हो रही है अदिति

ईशान किशन बिहार से हैं, जबकि अदिति जयपुर से. दोनों के रिश्ते की बातें काफी समय से चल रही हैं. IPL 2019 से ही उनके नाम साथ जुड़ते रहे, लेकिन हाल ही में ईशान के दादा ने भी इस रिश्ते की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि परिवार ईशान की पसंद को पूरी तरह सपोर्ट करता है. विश्व कप फाइनल में अदिति का स्टेडियम में होना और जश्न में शामिल होना कई लोगों ने रिश्ते को आधिकारिक मान लिया. लेकिन जीत के जश्न के बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो गया है.

बिकनी लुक में ईशान की गर्लफ्रेंड

इसमें अदिति बिकनी में रैंप वॉक करती दिख रही हैं. यह वीडियो उनका मॉडलिंग का पुराना है, लेकिन अब कुछ लोग इसे लेकर ट्रोल कर रहे हैं. खासकर बिहार के कल्चर के नाम पर कमेंट्स आ रहे हैं. कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि ईशान बिहार से हैं, तो क्या उनका परिवार अदिति जैसे "मॉडर्न" लुक और स्टाइल को स्वीकार कर पाएगा? कुछ का कहना है कि बिहार में यह सब नहीं चलता, या अदिति को देखकर लगता है कि रिश्ता लंबा नहीं चलेगा. एक-दो कमेंट्स तो काफी तीखे भी थे, जैसे "अच्छा है नहीं हुई तो गुजारा भत्ता से बच जाएगा".

क्या करती है अदिति?

हालांकि, कई लोग इसे बेवकूफी भरा ट्रोलिंग मान रहे हैं. अदिति एक सफल, इंडिपेंडेंट और टैलेंटेड महिला हैं. ईशान और उनका परिवार पहले ही रिश्ते को सपोर्ट कर चुके हैं. अदिति हुंडिया एक मशहूर मॉडल, बिजनेसवुमन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. कॉलेज के दिनों से ही वे ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेती आई हैं. उन्होंने मिस दिवा सुप्रानेशनल का ताज भी जीता है और फेमिना मिस इंडिया में फाइनलिस्ट रहीं. आजकल उनके इंस्टाग्राम पर 3.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उन्होंने अपना खुद का फैशन और मेकअप ब्रांड भी लॉन्च किया है, जिसे वे अच्छे से चला रही हैं.

Viral Video
अगला लेख