क्या खाड़ी देशों में मची खलबली से भारत में होंगे Corona जैसे हाल? PM Modi की स्पीच के बाद सोशल पर लोग बोले- हिंट मिल गया
PM Modi ने लोकसभा में वैश्विक हालात को देखते हुए देशवासियों से तैयार रहने की अपील की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लॉकडाउन जैसी आशंकाएं फैल गईं. हालांकि, उनका बयान सीधे तौर पर किसी प्रतिबंध की घोषणा नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय हालात के असर को लेकर चेतावनी था.
PM Modi के भाषण ने लोगों को डराया
(Image Source: ANI )PM Modi speech on Oil LPG Crisis: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देशवासियों के दिलों की धड़कन बढ़ दी है. उन्होंने 23 मार्च को लोकसभा में दिए अपने भाषण कोरोना जैसी स्थिति के लिए तैयार रहने की बात कही. इससे सोशल मीडिया में हल्ला मच गया. यूजर्स ने आशंका जताई कि देश में फिर लॉकडाउन जैसी स्थिति सामने आ सकती है, क्योंकि गैस सिलेंडर के लिए लोग लाइन में लगे हुए दिखाई दिए हैं, जबकि छोटे सिलेंडर रखने वाले लोग गैस भरवा ही नहीं पा रहे हैं. अगर कोई गैस भरता भी है तो 300 से 500 रुपये प्रति किलो लिए जा रहे हैं.
पीएम मोदी ने अपने भाषण में ईरान बनाम इजरायल जंग का जिक्र करते हुए कहा, " इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है. इसलिए हमें तैयार रहना होगा, हमें एक जुट रहना होगा. हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं. अब हमें फिर से उसी तरह तैयार रहने की आवश्यकता है. धीरज के साथ, संयम के साथ, शांत मन से हमें हर मुकाबला का सामना करना है."
सोशल पर क्या बोले यूजर?
पीएम मोदी के स्पीच की 24 सेकंड की क्लिप को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- मोदी क्या एक और लॉकडाउन का हिंट दे रहे हैं. लगता है कि हमें कोरोना की तरह तैयार रहना होगा.
दूसरे यूजर ने कहा- नरेंद्र मोदी की भारत की जनता को सबसे बड़ी चेतावनी- हमने कोरोना की स्थिति का सामना किया है, और ठीक उसी तरह हम LPG और ईंधन संकट की चुनौतियों का भी सामना कर रहे हैं. इसका मतलब है कि एक बड़ी समस्या आने वाली है, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि कोरोना के दौरान क्या हुआ था.
तीसरे यूजर ने लिखा- कोरोना का ज़िक्र हुआ. अब तो हमारी बैंड बज गई.
चौथे यूजर ने कहा लिखा, पीएम मोदी ने संसद में कहा- ईरान-अमेरिका युद्ध का प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है. इसलिए हमें तैयार रहना होगा. हमने कोरोना के वक्त ऐसी चुनौती का सामना किया है. अब हमें फिर से उसी तरह तैयार रहने की जरूरत है. साफ है- आने वाले दिन में हालात और बुरे होंगे.