ज्योतिषी Ashok Kharat पर तीसरा केस, अप्सरा बताकर महिला का किया शोषण; गर्भवती होने पर कराया ये काम

नासिक से जुड़े कथित ज्योतिषाचार्य Ashok Kharat का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है. अब इस मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. सरकारवाड़ा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ तीसरा मामला दर्ज किया गया है,

Ashok Kharat

Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

Ashok Kharat Case: नासिक से जुड़े कथित ज्योतिषाचार्य Ashok Kharat का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है. अब इस मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. सरकारवाड़ा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ तीसरा मामला दर्ज किया गया है, जिससे यह साफ हो गया है कि मामला सिर्फ एक घटना तक सीमित नहीं है.

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अंधविश्वास और धार्मिक आडंबरों का सहारा लेकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाया. एक विवाहित महिला के साथ हुए कथित शोषण के इस मामले ने समाज में फैले ऐसे ढोंगी तंत्र-मंत्र के नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

कैसे जीता महिला का भरोसा?

शिकायत के अनुसार, पारिवारिक समस्याओं से जूझ रही एक महिला जब Ashok Kharat के पास पहुंची, तो उसने खुद को त्रिकालज्ञानी और अवतारी पुरुष बताकर उसका विश्वास जीत लिया. आरोपी ने महिला को यह कहकर भ्रमित किया कि वह पिछले जन्म में अप्सरा थी और उसका तलाक पहले से तय है.

कैसे किया शोषण?

आरोप है कि आरोपी ने धार्मिक अनुष्ठानों, भविष्यवाणियों और तांत्रिक उपायों का झांसा देकर महिला का यौन शोषण किया. उसने डर और झूठी उम्मीदों का माहौल बनाकर महिला को अपने प्रभाव में बनाए रखा और लगातार उसे मानसिक रूप से नियंत्रित करता रहा.

कैसे सामने आया सच?

मामले का सबसे गंभीर पहलू तब सामने आया, जब महिला गर्भवती हो गई. शिकायत के मुताबिक, इसके बाद आरोपी ने उसे अपने कार्यालय में बुलाकर गर्भपात की दवाएं दीं, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया. आरोपी ने महिला को यह कहकर भी बहकाया “मेरे भाग्य में दो शादियां हैं, तुम मुझसे विवाह कर लो, मैं तुम्हें और तुम्हारे बच्चों को सुखी रखूंगा.” शादी के झूठे वादों के जरिए वह लगातार महिला को अपने जाल में फंसाए रहा और उसका शोषण करता रहा.

क्या और भी होंगे खुलासे?

Ashok Kharat से जुड़े इस मामले ने कथित ढोंगी तंत्र और महिलाओं के शोषण के गंभीर पहलुओं को उजागर कर दिया है. पुलिस का मानना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, और भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं.

Similar News