रोड़ पर ही होगी ईद की नमाज, कौन हैं ऐसा बोल योगी को ललकारने वाले सैय्यद अयूब
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सैय्यद अयूब नाम का एक शख्स मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ललकारते हुए कहता है कि चाहे कुछ भी हो जाए ईद की नमाज रोड़ पर ही होगी.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने अचानक हलचल मचा दी है, जिसमें सैय्यद अयूब खुलेआम यह कहते नजर आ रहा है कि ईद की नमाज सड़क पर ही होगी. मुसलमान किसी धमकी से डरने वाला नहीं है. इतना ही नहीं, इस बयान में सीधे तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी गई है, जिसके बाद मामला और ज्यादा गरमा गया है.
हाल ही में सीएम योगी ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में ईद के दिन रोड़ पर नमाज अदा नहीं की जाएगी. ऐसा करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. अब इस मामले को लेकर सैय्यद अयूब का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर यह शख्स कौन है.
वीडियो में क्या कहा गया?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सैय्यद अयूब नाम का एक शख्स सीएम योगी को खुली चुनौती देते हुए कह रहा है कि 'संभल नहीं पूरे हिंदुस्तान में रोड़ पर नमाज अदा की जाएगी. किसी की हिम्मत है, तो मुसलमानों को रोककर दिखाएं. रोड़ पर नमाज पड़ने वालों को जेल में डाला जाएगा. हम लोग इन धमकियों से डरते नहीं है. इसके आगे उन्होंने वीडियो में कहा कि योगी को मुसलमानों से दिक्कत बढ़ती जा रही है.
इस हिंदुस्तान पर मुसलमानों का बराबर हक
इस वीडियो में सैय्यद अयूब ने कहा कि जब इन्हीं के राज्य में रोड़ पर गुंदागर्दी-झगड़े होते हैं. मासूम बच्चियों के साथ गलत काम किया जाता है. होली मनाई जाती है. यहां तक कि रोड़ पर ही मुसलमानों को नाजायज नाम पूछकर मारा जाता है, तब कुछ नहीं होता है. सिर्फ नमाज पढ़ने से इतनी तकलीफ क्यों? आखिर में उन्होंने कहा कि इस हिंदुस्तान पर जितना हक तुम्हारा है उतना हमारा भी है.
कौन हैं सैय्यद अयूब?
सैय्यद अयूब हैदराबाद से तालुक्क रखते हैं. वह एक इस्लामिक स्कॉलर हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वे अक्सर धार्मिक विषयों के साथ-साथ समाज से जुड़े मुद्दों पर वीडियो शेयर करते हैं. वह अपने इंस्टाग्राम पर लोगों की मदद करने वाली और वायरल कंटेंट से जुड़ी वीडियो पोस्ट करते हैं. उनकी हर वीडियो पर मिलियन्स में व्यूज आते हैं.